लाइव न्यूज़ :

Viral Video: एसी चालू करने के लिए कहने पर उबर ड्राइवर यात्री पर भड़का, पीड़ित ने शेयर की वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 21, 2024 16:10 IST

एक्स पर एक पोस्ट में पीड़ित ने कहा है कि जब उन्होंने ड्राइवर से एसी चालू करने के लिए कहा तो वह भड़क गए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर लोग आए दिन ऐसी शिकायतें करते रहते हैं कुछ लोग अचानक राइड कैंसिल होने की शिकायत करते हैं पीड़ित ने कहा है कि जब उन्होंने ड्राइवर से एसी चालू करने के लिए कहा तो वह भड़क गए

Viral Video:  सोशल मीडिया पर लोग आए दिन ऐसी शिकायतें करते रहते हैं जिसमें ओला और उबर के माध्यम से बुक की गई कैब को लेकर परेशानी जताई गई होती है। कुछ लोग अचानक राइड कैंसिल होने की शिकायत करते हैं तो कुछ अचानक से बढ़े किराये का। लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक उबर कैब ड्राइवर और एक यात्री के बीच खराब एसी को लेकर बहस होती दिख रही है।

एक्स पर एक पोस्ट में पीड़ित ने कहा है कि जब उन्होंने ड्राइवर से एसी चालू करने के लिए कहा तो वह भड़क गए। ड्राइवर ने कहा कि एसी में समस्या है इसलिए यह नहीं चल सकता। ड्राइवर ने शुरू में उनसे हिंदी में बात की थी लेकिन जैसे ही एसी को लेकर बहस हुई उसने अपना आपा खो दिया और  उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा।

राइड बुक करने वाले डॉ. अथर्व डॉवर ने दो वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "चूंकि हर कोई एक राय बना रहा है तो मैं यहां संदर्भ साझा करना चाहता हूं। 16 सेकेंड का वीडियो पहले है और उसके बाद दूसरा वीडियो है। मैंने उसके दोस्त की इंडिका में बैठने से इनकार कर दिया क्योंकि उसमें एसी नहीं था और गंदगी थी। फिर मैं उनकी कार में बैठा और उन्होंने मुझसे केवल हिंदी में बात की। लेकिन जैसे ही मैंने उससे एसी चालू करने के लिए कहा वह भड़क गए। यह भाषा के बारे में नहीं है, यह घमंडी और गैर-जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में है जो काम के लिए बेंगलूरु आने वाले भोले-भाले लोगों को धोखा देने के लिए कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।"

अथर्व डॉवर की पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें भी इसी तरह के अनुभवों का सामना करना पड़ा। एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की कि "यह केवल बेंगलुरु में ही नहीं, दिल्ली में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ। एयरपोर्ट जा रहा था और उस आदमी ने कहा, तुम चाहो तो उतर सकते हो, लेकिन मैं ए/सी चालू नहीं करूंगा। हम पहले ही अपने घर से 2-3 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं और मेरी फ्लाइट छूट सकती थी। इसलिए हमारे पास कोई विकल्प नहीं था।  उबर से शिकायत करने से भी कोई फायदा नहीं होता।''

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुउबरकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो