लाइव न्यूज़ :

Viral Video: एक ही ट्रैक पर 2 ट्रेनों का हुआ आमना-सामना, मंजर देख दंग रह गए यात्री

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2024 12:47 IST

Viral Video:इस वीडियो में, एक ही समय में एक ही हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन पर बर्धमान लोकल और वंदे भारत ...

Open in App

Viral Video:भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है। जिससे रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। भारतीयों की लाइफलाइन मानी जाने वाली ट्रेन समय से साथ आधुनिक हुई है अब लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती है जो पहले नहीं थी। हालांकि, सुविधाओं के बावजूद कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है। आधुनिकता के इस दौर में रेलवे ने विकास ट्रेनों का किया तो लेकिन हाल के दिनों में रेल के कई हादसे सामने आए। आपने खबरें जरूर पढ़ी होंगी कि जगह-जगह कई यात्री ट्रेन हादसे का शिकार हुई जिसमें हजारों लोग बेमौत मारे गए। अक्सर अधिकारियों या प्रशासनिक व्यवस्था की लापरवाही के चलते इन हादसों में आम लोगों की जान चली जाती है। 

इन तमाम पशोपेश के बीच, सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। भारतीय रेल का यह वीडियो, यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के सिबाईचंडी रेलवे स्टेशन पर एक ही ट्रैक पर एक-दूसरे की ओर बढ़ती दो ट्रेनें दिखाई दे रही हैं, जिसमें एक वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है।

यह वीडियो टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजु दत्ता द्वारा शेयर किया गया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए वीडियो में दत्ता ने स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हुए कहा, "आपदा बाल-बाल बच गई, लेकिन एक आपदा होने वाली थी... बर्धमान लोकल और वंदे भारत एक ही समय में एक ही हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन पर... दोनों ट्रेनों में लगभग 800-1200 यात्री मौजूद थे।"

हालांकि, इस वीडियो की लोकमत हिंदी प्रमाणिकता साबित नहीं करता है। वीडियो कब का है और किस तारीख का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। किन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएँ पैदा कर दी हैं। दत्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे से संबंधित दुर्घटनाओं से निपटने के केंद्र के तरीके की भी आलोचना की और सवाल किया, "भारतीय रेलवे के साथ क्या हो रहा है? कोई टिप्पणी, रेल मंत्री @अश्विनी वैष्णव? श्रीमान @नरेंद्र मोदी, इस अक्षम मंत्री को बर्खास्त करने और भारतीय रेलवे में व्यापक सुधार लाने से पहले आपको कितनी मौतें चाहिए? या यह भारतीय रेलवे के पूर्ण निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने की एक रणनीति है? भारत जवाब मांगता है!"

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो देख दंग रह गए। ऐसा ही कुछ नजारा वीडियो में नजर आया जब रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने दोनों ट्रेन को आमने-सामने देखा तो कई यात्री हैरानी से देखते रहे तो वहीं, कई लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोरेल हादसासोशल मीडियाभारतीय रेलRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…