लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूल की फुटबॉल टीम हार गई तो टीचर ने बच्चों को जमकर पीटा, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2024 15:24 IST

Viral Video: तमिलनाडु के सलेम जिले में एक निजी स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक को फुटबॉल मैच में टीम का खराब प्रदर्शन इतना नागवार गुजरा कि उसने छोटे बच्चों की जमकर पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु : सलेम में फिजिकल एजुकेशन के एक टीचर ने फुटबॉल मैच हारने पर खिलाड़ियों को बुरी तरह पीटाइसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैवीडियो सामने आने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया

Viral Video: तमिलनाडु के सलेम जिले में एक निजी स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक को फुटबॉल मैच में टीम का खराब प्रदर्शन इतना नागवार गुजरा कि उसने छोटे बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। मामला कोलाथुर के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां शारीरिक शिक्षा शिक्षक अन्नामलाई को अंतर-विद्यालय फुटबॉल मैच में खराब प्रदर्शन को लेकर छात्रों को बुरी तरह पीटते देखा गया। जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा। इसके बाद शिक्षक को  निलंबित कर दिया गया है।

वायरल वीडियो से आक्रोश

वायरल वीडियो में अन्नामलाई अन्य शिक्षकों और छात्रों के सामने छात्रों को लात और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना एक स्कूल कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसमें छात्र घुटनों के बल बैठे हुए, परेशान और रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को एक पूर्व छात्र ने रिकॉर्ड किया था, जो शिक्षक के व्यवहार से स्तब्ध था और उसने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

Public Reaction- अभिवावकों में गुस्सा

वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया, जिससे अभिभावकों और आम लोगों में आक्रोश फैल गया।  शिक्षक की हरकतों से परेशान अभिभावकों ने स्कूल शिक्षा विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। सलेम जिला कलेक्टर, वृंदा देवी ने सार्वजनिक आक्रोश का जवाब देते हुए अन्नामलाई को निलंबित कर दिया। 

इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा दिखा। एक यूजर ने कमेंट किया कि भारतीय लोग अपनी पत्नी, बच्चों और छात्रों पर हावी होना चाहते हैं। लोग मूर्ख और अंधे बनना चाहते हैं, यहाँ पुरुष गुरु, पुरुष पति, पिता का सम्मान करना एक संस्कृति है, भले ही वे किसी काम के न हों।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। ऐसे आदमी को शारीरिक शिक्षा शिक्षक की नौकरी कैसे दी गई, जबकि वे स्वयं इतने बेडौल हैं, और उनका पेट भी बहुत बड़ा है।

टॅग्स :वायरल वीडियोतमिलनाडुक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'