लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में टिकट के लिए चले थप्पड़, बीच बचाव करने गए शख्स की भी पिटाई, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 13, 2024 15:31 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट काउंटर पर दो लोगों के बीच बहस हो रही है। इसी बीच उनमें मारपीट भी शुरू हो जाती है। तभी अलग पंक्ति के एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया लेकिन उनमें से एक व्यक्ति ने उसे झगड़े में खींच लिया और पीछे से थप्पड़ मार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो के अंदर तो अजीबो-गरीब नजारे आए दिन दिखते रहते हैंटिकट खिड़की पर टोकन के लिए मार-पीट का एक वीडियो सामने आया हैटिकट के लिए लाइन में लगे दो लोग एक दूसरे पर थप्पड़ चलाते दिखे

नई दिल्ली:  दिल्ली मेट्रो के अंदर तो अजीबो-गरीब नजारे आए दिन दिखते ही रहते हैं। अब स्टेशन की टिकट खिड़की पर टोकन के लिए मार-पीट का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट के लिए लाइन में लगे दो लोग एक दूसरे पर थप्पड़ चला रहे थे। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति बीच बचाव करने जाता है लेकिन वह भी पिट जाता है।

पिछले दो दशकों में दिल्ली मेट्रो ने खुद को शहर में परिवहन के एक आवश्यक साधन के रूप में स्थापित किया है। लेकिन जबसे वायरल होने और रील बनाने का शौक लोगों के सर चढ़ा है तबसे कई अजीबोगरीब और आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आ चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में  झगड़े, कपल्स के रोमांटिक व्यवहार, नृत्य प्रदर्शन और अजीब फैशन के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं।

नवीनतम वीडियो में टोकन काउंटर पर दो से तीन व्यक्तियों के बीच मारपीट को देखा जा सकता है। एक्स पर  'घर का कलेश' अकाउंट से पोस्ट किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट काउंटर पर दो लोगों के बीच बहस हो रही है। इसी बीच उनमें मारपीट भी शुरू हो जाती है। तभी अलग पंक्ति के एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया लेकिन उनमें से एक व्यक्ति ने उसे झगड़े में खींच लिया और पीछे से थप्पड़ मार दिया।

हालांकि ये घटना किस मेट्रो स्टेशन की है ये अब तक अज्ञात है। विवाद का सटीक कारण भी पता नहीं है।  हालाँकि, वीडियो एक्स पर वायरल हो गया है। इसे 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और मजेदार कमेंट्स किए गए हैं। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की कि वीडियो दिखाता है कि लोग अक्सर झगड़े में हस्तक्षेप करने से क्यों बचते हैं। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में किसी झगड़े का ऑनलाइन वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल, एक अन्य वीडियो में दो लोगों को मेट्रो के अंदर एक दूसरे पर मुक्के बरसाते हुए देखा गया था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली मेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…