लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तेज रफ्तार बहती पानी को पार करना चाहता था बाइक सवार, गाड़ी चलाते हुए निकला और फिर.....देखें भयावह वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 29, 2023 15:02 IST

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार पानी में एक बाइक को बहते हुए देखा गया है। इस घटना में बाइक सवार को बाल-बाल बचते हुए देखा गया है।

मुंबई:महाराष्ट्र में हो रही भीषण बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है और इसके आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। उधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा राज्य को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों भारी बारिश की संभावना जातई है। 

इस बीच महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार बारिश के पानी में एक बाइक को बह जाते हुए देखा गया है। बता दें कि बारिश और इससे बाढ़ जैसे हालत बनने के कारण राज्य में बहुत से जान माल को नुकसान पहुंचा है। इस तरह से नुकसान के कई वीडियो सामने भी आए हैं। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक बड़ी नहर सामान जगह से काफी तेज रफ्तार में बारिश का पानी बह रहा है। यही नहीं वीडियो में यह भी देखने को मिला है कि तेज रफ्तार में बह रहे पानी के दोनों ओर लोग अपनी गाड़ियों के साथ खड़े है। 

इतने में तेज रफ्तार पानी में एक बाइक सवार को उसे क्रॉस करते हुए देखा गया है। वह बाइक को चलाते पानी को पार करने की कोशिश करता है जिसमें वह नाकामयाब हो जाता है। पानी को क्रॉस करते हुए उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और उसकी बाइक पानी में बहने लगती है। शख्स काफी कोशिश करता है लेकिन वह बाइक को बचा नहीं सकता है और वह खुद को बच जाता है लेकिन उसकी बाइक पानी में बह जाती है। 

क्या है महाराष्ट्र में ताजा हालात

बता दें कि आईएमडी ने महाराष्ट्र को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

जारी वीडियो महाराष्ट्र के हिंगोली का है जहां पर शख्स की बाइक को पानी में बहते हुए देखा गया है। इस घटना में बाइक पर सवार बाइक सवार बाल-बाल बचते हुए देखा गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमहाराष्ट्रभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप