लाइव न्यूज़ :

एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में खाट को कंधे देता जवान, गर्भवती महिला को कुछ इस तरह सिपाही ने पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 15:46 IST

आपको बता दें कि यह मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का है जहां पर जिला रिजर्व गार्ड बल के एक जवान ने महिला को अस्पताल पहुंचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जवान द्वारा एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि जवान कैसे महिला को लेकर गर्मी में चल रहा है। मामले में बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने दोनों के ठीक होने की बात कही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक जवान द्वारा एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला गर्भवती थी और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था, लेकिन कोई साधन वहां मौजूद नहीं था। इसलिए महिला की मदद के लिए जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान सामने आया और उसे अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महिला सही सलामत अस्पताल पहुंच गई थी और उसका बच्चा भी अब ठीक है। देश में इस तरीके के कई केस हैं जहां पर मरीजों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए जवानों की मदद ली गई है। कई मामले में ऐसा देखा गया है कि जवान काफी खराब रास्तों पर चलते हुए मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला को उसके परिवार वालों अस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि कैसे महिला खाट पर लेटी और उस खाट के एक और उसके परिवार वाले हैं और दूसरी और जिला रिजर्व गार्ड बल का एक जवान है। जवान खाट को लेकर आगे-आगे चल रहा है और खाट पर लेटी महिला के साथ उसके पीछे-पीछे उसके घर वाले भी चल रहे हैं। 

महिला और बच्चा दोनों अब ठीक है

जानकारी के मुताबिक, महिला जब खाट पर लेटे हुए अस्पताल पहुंची तो उसका वहां इलाज हुआ और गर्भवती महिला को बच्चा हुआ है। इस प बोलते हुए बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि महिला और बच्चा अब दोनों ही ठीक है और खतरे से बाहर हैं। वीडियो को देख बहुत से लोग जवान की वाहवाही कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पंसद भी आ रहा है और इसे जमकर शेयर बी किया जा रहा है। 

टॅग्स :अजब गजबछत्तीसगढ़Raipurवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो