लाइव न्यूज़ :

बच्चे और बुजुर्ग बाप को संभालने के लिए मॉडिफाइड रिक्शा चलाने वाले दिव्यांग पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, ज़ज्बे को देख दिया यह ऑफर

By आजाद खान | Updated: December 30, 2021 11:50 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने शख्स को बिजनेस एसोसिएट की नौकरी देने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक दिव्यांग का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी तारीफ खुद आनंद महिंद्रा ने भी की है। वीडियो में बिना हाथ-पैर वाले शख्स को मॉडिफाइड रिक्शा चलाते देखा गया है।इस वीडियो को देख आनंद महिंद्रा ने उसे नौकरी का ऑफर दिया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब झाया हुआ है। वीडियो में एक दिव्यांग को मॉडिफाइड रिक्शा चलाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स दिल्ली का रहने वाला है और वे अपने दो छोटे बच्चे, पत्नी और बुजुर्ग बाप के लिए दिल्ली के सड़को पर जोखिम लेकर रिक्शा चलाता है। इस शख्स के हाथ और पैर दोनों नहीं है। वीडियो में जब शख्स ने अपनी कहानी बताई तो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे काफी इंप्रेस हुआ और उसके ज़ज्बे को सलाम किया। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया और उसे जॉब देने की बात भी कही है। 

कुछ ऐसे चलाता है यह शख्स मॉडिफाइड रिक्शा

वीडियो में यह देखा गया कि वह शख्स यह बता रहा है कि किस तरह से वह इस मॉडिफाइड रिक्शा को चलाता है। उसने बताया कि इस रिक्शे में स्कूटर का इंजन लगा हुआ है और इसे चलाने में उसे कभी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा है। उसके अनुसार, रिक्शा में हैंडल, एक्सीलेटर और ब्रेक भी लगे हुए हैं। इसके साथ हैंडल के एक साइड में स्विच भी है जिसे दबाकर रिक्शा को वह चालु करता है और उसे चलाता है। बता दें कि एक यूजर ने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया। इस बीच आनंद महिंद्रा की नजर इस वीडियो पर पड़ी और उन्होंने इसे शेयर करते हुए शख्स को नौकरी देने की बात कह दी। 

आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, "आज मैं अपनी टाइमलाइन पर जो वीडियो शेयर कर रहा हूं, पता नहीं वो कितना पुराना है, या कहां का है, लेकिन मैं इस सज्जन को देखकर हैरान हूं, जिसने न केवल अपनी अक्षमताओं का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उससे काम कर रहा है।" इस शख्स के ज़ज्बे को देखते हुए आनंद महिंद्रा ने इसे बिजनेस एसोसिएटके जॉब का ऑफर भी दिया है। उन्होंने इसके बाद अपने सहयोगी राम और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को टैग करते हुए पूछा: "राम, क्या @Mahindralog_MLL उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं?" बता दें कि जनवरी में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने 6 शहरों में इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस शुरू की है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोआनंद महिंद्रासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी