लाइव न्यूज़ :

वीडियो: मालदीव के सिनामाले ब्रिज के पास अचानक उठी तेज लहरें, हादसे में कई गाड़ियां बही-बहुत वाहनों को हुआ नुकसान

By आजाद खान | Updated: August 6, 2023 16:26 IST

गौर करने वाली बात यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम के कारण माले के कुछ हिस्से विशेष रूप से हेनवेरु वार्ड और मजीदी रोड के हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव के सिनामाले ब्रिज का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बिज्र के पास अचानक तेज लहरें उठते हुए देखा जा रहा है। इस हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मालदीव के सिनामाले ब्रिज पर तेज लहरों को उठते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि समुद्र की तेज लहरें इतनी उठ रही है कि वह सड़कों पर आ जा रही है और इससे गाड़ियों को नुकसान होते हुए भी देखा गया है।

बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम के कारण माले के कुछ हिस्से विशेष रूप से हेनवेरु वार्ड और मजीदी रोड के हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गई है। ऐसे में आज ऊंची लहरों ने स्थिति को और खराब कर दिया है जिससे न केवल सिनामाले ब्रिज क्षेत्र में बाढ़ आ गई है बल्कि मजीदी रोड के आसपास भी बाढ़ जैसे हालात देखे गए है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि मालदीव के सड़कों पर गाड़ियां चल रही है, इतने में ही तेज लहर उठती है और वह सड़क पर आ जाती है। ऐसे में सड़क पर चल रही गाड़ियां जैसे बाइब और अन्य चार चक्का गाड़ी तेज लहर में बह जाते है। 

यही नहीं इस हादसे में कई गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, माले के औद्योगिक क्षेत्र में खड़े वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के कई वीडियो सामने आए है। एक और वीडियो में देखा गया है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी है और तेज लहरें उठ रही है। 

क्या है पूरा मामला

मालदीव पुलिस ने शनिवार को सिनामाले ब्रिज को पार करने के लिए कुछ एडवाइजरी दी है। पुलिस ने कहा कि जिस तरीके से इलाके में असामान्य रूप से ऊंची लहरें उठ रही है, उसे देखते हुए लोगों को सिनामाले ब्रिज को पार करने से बचने की सलाह दी जाती है। 

द एडिशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हालात को देखते हुए अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि यदि माले और हुलहुमाले के निवासियों को पुल पार करना है तो वे चार-पहिया वाहनों का चयन करें। लोगों को इस पुल को पार करने के लिए बाइक के इस्तेमाल से बचनी की सलाह दी गई है। बता दें कि मालदीव के लोग बाइक को काफी पसंद करते है और उनके बीच यह एक पसंदीदा परिवहन साधन है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोमालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो