लाइव न्यूज़ :

Video: हाथी के बच्चे को मिली है Z++ सिक्योरिटी? हाथियों से बढ़िया सुरक्षा नहीं दे सकता कोई, जानिए इस वायरल वीडियो का सच

By आजाद खान | Updated: June 23, 2022 14:40 IST

इस वीडियो को अब तक तीन लाख बार देखा जा चुका है और इसे सात हजार लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं इसे 900 बार रिट्वीट भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथियों के एक झुंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये हाथी अपने बच्चे की सुरक्षा करते हुए दिखाई दे रहे है। जिस तरीके से हाथियां बच्चे की सुरक्षा करते चल रही है लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है।

Elephant Cute Viral Video: हाथियों के एक झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ विशालकाय हाथी एक बच्चे के सुरक्षा करते हुए उसके इर्द-गिर्द चल रहे है। इस वीडियो को देखते हुए यह लग रहा है कि कोई VVIP जा रहा हो और उसके आस-पास सुरक्षाकर्मी उसका गार्ड कर रहे है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर दिया है। इस वीडियो को एक IFS अधिकारी ने शेयर किया है। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि हाथियों का एक झुंड सड़क पर चल रहा है और ऐसे में वे एक बच्चे की रक्षा करते हुए रास्ते पर चलते हुए दिखाई दे रहे है। कुछ दूर साथ चलने के बाद हाथियों की झुंड सड़क से उतर जाती है वह उनके साथ बच्चा भी जंगल की ओर चले जाते है। 

इस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर करते हुए लिखा है, 'धरती पर नवजात शिशु को हाथियों का झुंड जैसी सिक्योरिटी देता है वैसा कोई नहीं दे सकता।' हाथियों के इस वीडियो को अब तक तीन लाख बार देखा जा चुका है और इसे सात हजार लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो को 900 बार रिट्वीट भी किया गया है। 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिेएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। वीडियो को देख कर एक यूजर ने कहा कि क्या सीन है तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा काश, इंसानों में ऐसा आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारा होता तो ये दुनिया कितनी खूबसूरत होती। एक और यूजर ने इस वीडियो पर अपनी राय देते हुए इसे हाथी मेरा साथी कहा है। वहीं कुछ यूजरों ने इस वीडियो को देख कर छोटू गणेष और काफी क्यूट सीन भी कहा है। गौरतलब है कि यह वीडियो सत्यमंगलम के कोयंबटूर रोड का है ऐसा दावा किया जा रहा है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोTamil Naduहाथीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?