लाइव न्यूज़ :

पिता ने मात्र 15 सेकंड में बनाई बेटी की कमाल चोटी, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- ये है सबसे खास रिश्ता

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 22:07 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सुपरडैड का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें एक पिता मात्र 15 सेंकड में अपनी बेटी की चोटी बना देते हैं और वो भी खास ट्रिक का इस्तेमाल करके , जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने मात्र 15 सेंकड में बेटी की बनाई कमाल की चोटी लोगों ने कहा - एक पिता अपने बच्ची को खुश करने के लिए सब कर सकता है पिता ने आसानी से बेटी को घुमाकर रबड़ लगाकर चोटी बना दी

मुंबई : दुनिया में पिता और बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा होता है । दोनों एक-दूसरे का जितना ख्याल रखते हैं , उतना ही इस रिश्ते में प्यार भी होता है । हालांकि कई लोगों को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि बच्चे को पिता के भरोसे छोड़कर नहीं जाया जा सकता है क्योंकि वह बच्चे की अच्छे से संभाल नहीं सकते हैं लेकिन धीरे-धीरे अब यह धारणा टूट रही है । सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है , जिसमें एक पिता गजब का ट्रिक इस्तेमाल करते हुए अपनी बेटी की चोटी बनाते हैं, वो भी महज 15 सेकंड में । यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है । हर कोई इस सुपरडैड की तारीफ कर रहा है ।

 बेटी की चोटी बनाने के लिए उसके पिता ने जिस ट्रिक का इस्तेमाल किया है, उसे देखने के बाद आप भी इस पिता की तारीफ करते नहीं थकेंगे । वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची आईने के सामने खड़ी है जबकि उसके पिता उसके बाल को पकड़े हुए है । फिर पिता अपनी बच्ची को घूमने के लिए कहता है । बच्ची की चोटी बनाने का यह ट्रिक वाकई में कमाल की है ।  जब बच्ची की चोटी बन जाती है, तो पिता रबर बैंड की मदद से उसे बांध देते हैं । इस तरह पिता ने महज 15 सेकंड में अपनी बेटी की चोटी बना दी ।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर collins_grigsby नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है । यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है । इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद से इसे अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, सो क्यूट, बच्ची पहले कितनी परेशान थी लेकिन उसके पिता ने चोटी बनाकर उसे खुश कर दिया । वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, यह ट्रिक गजब का है, मैं भी इसे आजमाऊंगा ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी