लाइव न्यूज़ :

Viral Video: "मेरा पति बहुत गंदा है...मेरी शादी क्यों करवाई भगवान.."पैराग्लाइडिंग के दौरान लड़की की हालत कुछ ऐसे हुई खराब, देखें महिला का रिएक्शन

By आजाद खान | Updated: January 19, 2022 15:11 IST

वीडियो में महिला को यह भी कहते हुए सुना गया कि हे भगवान मेंरी शादी क्यों करवाई। पैराग्लाइडिंग पर भेजने के लिए उसने अपने पति को जान से मारने की भी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देपैराग्लाइडिंग का एक और वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में एक महिला के रिएक्शन को दिखाया गया है। वीडियो को IAS डॉक्टर एम वी रॉव ने शेयर किया है।

Paragliding Viral Video: आजकल पैराग्लाइडिंग (Paragliding Video) वाले वीडियो का मानो ट्रेंड ही चल रहा है। सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग के एक से एक वीडियो है जिसे देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। ऐसा ही एक और वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पैराग्लाइडिंग के दौरान अजीब रिएक्शन दे रही है। इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है और देखते ही देखते यह वीडियो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। बता दें कि महिला ने वीडियो में कहा कि हे भगवान मेंरी शादी क्यों करवाई भगवान और अपने पति को जान से मारने की भी बात कही है। उसके पति ने उसे पैराग्लाइडिंग के लिए भेजा था इसलिए वह यह बात कही है। 

पैराग्लाइडिंग वीडियो में लड़की ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना गया है कि उसके पति ने उसे पैराग्लाइडिंग के लिए भेजा है। इसके बाद जैसे ही गाइड पैराग्लाइडिंग को लेकर उड़ने लगता है, महिला अपना रिएक्शन देना शुरू करती है। 2 मिनट से ज्यादा इस वीडियो में यह देखा गया है कि महिला कैसे पैराग्लाइडिंग को इंज्वाय करने के बजाय उससे डर रही थी। इस दौरान महिला की हालत भी खराब हो गई थी और वह गाइड से बार बार नीचे उतारने की बात कह रही थी। लड़की को यह भी कहते हुए सुना गया कि मेरी आंखे नहीं खुल रही है और मैं अब जिंदा नहीं बचूंगी। हालांकि गाइड के समझाने के बावजूद भी कि उसे कुछ नहीं होगा वह गाइड की बात नहीं सुनती थी और लैंडिंग कराने की बात कह रही थी।

लोग ऐसे ले रहे हैं मजे

बता दें कि इस वीडियो में गाइड महिला को यह भी कहते हुए सुना गया कि मैडम आप ऐसे न करो, वर्ना आपका भी वीडियो पुराने वीडियो की तरह वायरल हो जाएगा। गाइड की यह बात सच हो गई और यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को IAS डॉक्टर एम वी रॉव ने शेयर किया है।  वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'क्या सच में पैराग्लाइडिंग अद्भुत चीज है। यही नहीं कई लोगों ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। लोग इस पर अपना रिएक्शन भी खूब दे रहे हैं।  

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबसोशल मीडियाडॉक्टरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?