लाइव न्यूज़ :

Viral Video: गाड़ियों से भरी सड़क पर क्रैश हुआ विमान, सामने आया भयानक हादसे का वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 13, 2024 11:41 IST

बीते दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा में नेपल्स के पास पांच लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान गाड़ियों से भरी सड़क पर क्रैश हो गया। इस भयानक घटना का वीडियो अब सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान कोलंबस, ओहियो में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी हवाई अड्डे से रवाना हुआ था गाड़ियों से भरी सड़क पर क्रैश हो गयाइस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई

Viral Video: बीते दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा में नेपल्स के पास पांच लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान गाड़ियों से भरी सड़क पर क्रैश हो गया। इस भयानक घटना का वीडियो अब सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।  विमान में सवार लोगों में से तीन विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। घटना 9 फरवरी 2024 की है। 

अब सामने आया ये वीडियो अब वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि नेपल्स, फ्लोरिडा के पास अंतरराज्यीय राजमार्ग 75 पर गाड़ियां बिल्कुल किसी सामान्य दिन की तरह ही चल रही हैं। इसी बीच ऊपर उड़ती हुआ एक हवाई जहाज नीचे आता जाता है और देखते ही देखते सड़क के किनारे गिर जाता है। हादसा होते ही विमान में आग लग जाती है। अचनाक हुई इस घटना से सड़क पर चल रही गाड़ियां जहां की तहां रुक जाती हैं।

इस घटना के बारे में अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 श्रृंखला का जेट  9 फरवरी 2024 को दोपहर करीब 3:15 बजे राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि विमान के पायलट ने रेडियो पर बताया था कि नेपल्स हवाईअड्डे के पास पहुंचते ही विमान के दोहरे इंजन में खराबी आ गई थी।  एजेंसी ने कहा कि वह अपनी जांच के शुरुआती चरण के दौरान दुर्घटना के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

नेपल्स हवाई अड्डे के संचार निदेशक रॉबिन किंग ने कहा कि विमान कोलंबस, ओहियो में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। विमान को नेपल्स में लगभग 3:15 बजे उतरना था। उससे लगभग दो या तीन मिनट पहले नेपल्स हवाई अड्डे के टावर को पायलटों से संदेश मिला कि उनके दोनों इंजन खराब हो गए हैं। विमान हवाई अड्डे से दो से तीन मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार पांच लोगों में से तीन लोग विमान से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं था।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअमेरिकावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो