लाइव न्यूज़ :

Viral Video: समुद्र में स्टंट करने पहुंचे थे, रील के चक्कर में लहरों में फंसी थार, किसी तरह बची जान, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 24, 2024 12:46 IST

वायरल वीडियो में लड़कों के एक समूह को लाल और सफेद थार गाड़ियों के साथ समुद्र की तेज धारा में फंसा हुआ दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम रील के लिए कुछ भी करने की सनक दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही हैलोग इसके चक्कर में जान दाव पर लगाने से भी नहीं हिचक रहेकार स्टंट को फिल्माने के चक्कर में कुछ युवाओं की जान पर बन आई

Viral Video: इंस्टाग्राम रील के लिए कुछ भी करने की सनक दिन पर दिन खतरनाक होती जा रही है। लोग इसके चक्कर में जान दाव पर लगाने से भी नहीं हिचक रहे। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि घातक कार स्टंट को फिल्माने के चक्कर में कुछ युवाओं की जान पर बन आई।

गुजरात में दो महिंद्रा थार वाहनों के साथ स्टंट का प्रयास करते समय ये लोग समुद्र में फंस गए। समुद्र में फंसे युवाओं के एक समूह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये घटना च्छ के भद्रेश्वर की बताई जा रही है। 

वायरल वीडियो में लड़कों के एक समूह को लाल और सफेद थार गाड़ियों के साथ समुद्र की तेज धारा में फंसा हुआ दिखाया गया है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर प्रिया सिंह ने लिखा, "लड़कों का ये ग्रुप समुद्र में स्टंट करने के लिए गुजरात आया था। लेकिन जब समुद्र ने अपना जादू दिखाया तो उन्हें होश आया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला गया।"

23 जून को साझा किए गए इस वीडियो को 80 हजार बार से ज्यादा देखा गया है। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने रील वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए युवकों को आड़े हाथ लिया। लोगों ने प्रकृति के साथ मजाक को अपराध घोषित करने की मांग की। 

इंटरनेट पर आए दिन ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें रील बनाने के चक्कर में लोग जान जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं करते। पिछले दिनों एक वीडियो सामने आया था जिसमें रील बनाने के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। महिला को ठीक से गाड़ी चलाना नहीं आता था। लेकिन रील वीडियो शूट करने के लिए उन्होंने बैक गियर में गाड़ी चलाई। पीछे खाई थी और महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर पैर दबा दिए। एक्सीलरेटर दबाने के कारण गाड़ी तेजी से पीछे भागी और एलोरा के पास गुफा में गिर गई। देखा जा सकता है कि कोई परिचित उनके कार चलाने का वीडियो बना रहा है। जैसे ही एक्सीलरेटर दबाने के कारण गाड़ी तेजी से पीछे भागी वह उसे रोकने के लिए दौड़ते हैं लेकिन तब तक देर हो गई होती है।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…