लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: विजिटर गैलरी से सदन में कूदे युवक की सांसदों ने जमकर पिटाई की, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 16:30 IST

जैसे ही कुछ सांसदों ने देखा कि सदन में कूदे युवक ने नीचे झुककर जूते से कुछ निकालने की कोशिश की है, वैसे ही सांसदों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।

Open in App
ठळक मुद्दे विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गयासांसदों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की पिटाई की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

नई दिल्ली: लोकसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया। हालांकि जैसे ही कुछ सांसदों ने देखा कि सदन में कूदे युवक ने नीचे झुककर जूते से कुछ निकालने की कोशिश की है, वैसे ही सांसदों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस पिटाई की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया। कुछ समय के बाद एक और युवक सदन में आ गया।  इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। सदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी। 

इस बीच भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो दोषियों में से एक को पकड़ लिया। आरके सिंह पटेल ने एक युवक को  गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया। 

बता दें कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक का नाम सागर है। ये युवक मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर सदन की दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, "संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच विवरण से जानाकारी मिली है कि दो लोग नीलम और अमोल(परिसर के अंदर संसद भवन के बाहर पकड़े गए) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे। उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं था। उनका दावा है कि वे खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से इनकार किया है। पूछताछ के लिए पुलिस विशेष टीम बना रही है।"

टॅग्स :वायरल वीडियोसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'