लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगता नजर आया 'स्पाइडर-मैन', वीडियो देख लोगों ने माथा पीट लिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 24, 2024 14:21 IST

Viral Video: रील वीडियोज के दौर में लोग मशहूर होने और वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। मुंबई के कल्याण जंक्शन के सामने एक व्यक्ति वायरल कंटेंट बनाने के लिए स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर भीख मांगता नजर आया।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर होने और वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैंव्यक्ति स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर भीख मांगता नजर आयाकल्याण जंक्शन के सामने स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर भीख मांगता दिखा शख्स

Viral Video: रील वीडियोज के दौर में लोग मशहूर होने और वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा मुंबई में कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर नजर आया जिसे देखकर सबने माथा पीट लिया। दरअसल मुंबई के कल्याण जंक्शन के सामने एक व्यक्ति वायरल कंटेंट बनाने के लिए स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर भीख मांगता नजर आया।

स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में एक सुपरहीरो है। भारत में भी स्पाइडर-मैन ने बहुत लोकप्रियता हासिल की है। स्पाइडर-मैन की सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। भारत में स्पाइडर-मैन का इतना क्रेज है कि दुकानों पर उसकी ड्रेस बिकती है जिसे छोटे बच्चे बड़े खुश होकर पहनते हैं। लेकिन कल्याण जंक्शन के सामने स्पाइडर-मैन की पोशाक पहनकर भीख मांगते शख्स को देखकर हरकोई चौंक गया। 

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर shaddyman98 ने शेयर किया है और  कैप्शन लिखा है- "स्पाइडर-मैन को देदो भाई कोई।" वीडियो में कुछ लोगों को स्पाइडर-मैन बने व्यक्ति को भीख देते देखा भी जा सकता है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन की सीढ़ियों के नीचे एक आदमी बैठा है। इसने स्पाइडर-मैन की लाल और नीली पोशाक पहन रखी थी। उसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से ट्रेन यात्रियों का ध्यान आकर्षित करना था। हालांकि बहुत सारे लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को गलत माना। 

कई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईइंस्टाग्रामसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'