लाइव न्यूज़ :

Watch: बकरी चुराने के लिए लग्जरी कार का करते हैं इस्तेमाल, गाजियाबाद के चोरों का कारनामा; वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

By अंजली चौहान | Updated: May 21, 2024 15:42 IST

वायरल सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Open in App

गाजियाबाद: इंटरनेट की दुनिया में किसी भी घटना का वीडियो शेयर होते ही वह जंगल में आग की तरह फैल जाता है। अक्सर आपने देखा होगा किसी अपराध या घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है जिससे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मदद भी मिलती है और अपराध का खुलासा भी हो जाता है।

ऐसा ही एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें चोरों का समूह चोरी कर रहा है। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिससे चोरी का खुलासा हो सका। 

वायरल वीडियोगाजियाबाद का बताया जा रहा है जिसमें चोरों का गिरोह बकरियां चुरा रहा है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, ये चोर कोई सोना, चांदी या कैश की चोरी नहीं बल्कि बकरियों की चोरी कर रहे हैं।

दिलचस्प बात तो ये है कि चोर सिर्फ बकरियां नहीं चुरा रहे बल्कि बकरियां चुराने के लिए इन चोरों ने लग्जरी कार का इस्तेमाल किया। क्यों चौंक गए न, लेकिन यह बिल्कुल सच है इन चोरों ने बकरी चोरी के लिए बड़ी सी कार का इस्तेमाल किया जिसमें वह चढ़कर आए और एक-एक कर बकरियों को उठा ले गए।

चोरों की चोरी का यह कारनामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। चोरी से ज्यादा इनकी कार के चर्चे इलाके में हो रहे हैं, वहीं, सोशल मीडिया पर जो भी इस वीडियो को देख रहा वह दंग है।

खबरों के मुताबिक, ये चोर रात के समय लग्जरी कारों में सवार होकर सड़कों पर निकलते हैं। जब भी उन्हें बकरियां दिखती हैं तो वे उन्हें चोरी से उठाकर अपनी गाड़ी में ले जाते हैं और भाग जाते हैं। चोरी की एक घटना कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना गाजियाबाद के मसूरी इलाके की है। 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक महंगी कार एक संकरी गली से लगी मुख्य सड़क पर रुकती है। तभी, एक आदमी कार से बाहर आता है, एक बकरी उठाता है और जानवर को लेकर कार में वापस चला जाता है। ऐसे ही सभी कार में बैठे चोर बाहर आते हैं और बकरी लेकर कार में बैठ जाते हैं। 

वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने की कोशिश जारी है। 

इस बीच, इस घटना की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने किसी को मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में इस चोर गिरोह ने करीब 27 बकरियों की चोरी कर ली है। इसी तरह की एक घटना में 9 मई को जावली गांव में चोरों ने एक घर से 13 बकरियां चुरा लीं। बकरियों की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशगाजियाबादयूपी क्राइमसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो