लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दिल दहलाने वाली घटना, पिकनिक मनाने गया पूरा परिवार तेज बहाव में डूबा, सामने आया वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 1, 2024 11:41 IST

देखा जा सकता है कि परिवार में महिला समेत छोटे बच्चे भी पानी के तेज बहाव में बह गए। एक ही परिवार के ये लोग एक चट्टान पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ ले रहे थे तभी अचानक से तेज पानी आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के कई हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश शुरू हो गई हैपिकनिक मानना गया पूरा परिवार बुशी डेम में डूब गयापरिवार में महिला समेत छोटे बच्चे भी पानी के तेज बहाव में बह गए

मुंबई: देश के कई हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है और कई बांध पानी से भर गए हैं। इस समय सबसे ज्यादा रिस्क उन पर्यटकों को है जो घूमने फिरने के लिए तलहटी इलाकों में जा रहे हैं या किसी बांध या झरने के पास मस्ती करने के मूड में हैं। हाल ही में मुंबई में लोनावला से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पिकनिक मानना गया पूरा परिवार बुशी डेम में डूब गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है कि परिवार में महिला समेत छोटे बच्चे भी पानी के तेज बहाव में बह गए। एक ही परिवार के ये लोग एक चट्टान पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ ले रहे थे तभी अचानक से तेज पानी आ गया। तेज बहाव से बचने के लिए सभी लोगों ने एक दूसरे को पकड़ लिया लेकिन पानी की ताकत के आगे वो बेबस साबित हुए। तेज रफ्तार पानी सबको बहा ले गया। इस दौरान आस पास के लोग चीखते रहे और परिवार से एक दूसरे को कस कर पकड़े रहने की अपील करते रहे लेकिन अंततः पूरा परिवार बह गया। सर्च ऑपरेशन तुरंत चलाया गया।

एक महिला और 13 वर्षीय एक लड़की के डूबने की पुष्टि हो गई। जबकि 4-6 आयु वर्ग के तीन बच्चे लापता हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न डेढ़ बजे हुई जिसके बाद खोज एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे एक ही परिवार के सदस्य हैं और भुशी बांध से करीब दो किलोमीटर दूर एक झरने में फिसलकर गिर गए और नीचे जलाशय में डूब गए।

बता दें कि गुजरात और राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई। क्षिण-पश्चिम मानसून देश के उत्तरी राज्यों की ओर आगे बढ़ रहा है। देश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं जैसे बिजली गिरने और डूबने से कई लोगों की मौत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं जहां रविवार को भारी बारिश हुई।

टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्रबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी