लाइव न्यूज़ :

एलिवेटेड रोड पर झूमकर नाचे शराबी, जाम छलकाते हुए फिल्मी गाने पर डांस वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 5, 2024 10:23 IST

एक हालिया घटना में, जिसने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा है, गाजियाबाद एलिवेटेड रोड पर "अपनी तो जैसे तैसे" गाने पर चार युवाओं का नृत्य करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है।

Open in App

Viral Video: गाजियाबाद एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चार-पांच शख्स सड़क पर गाड़ी रोककर डांस कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। इंटरनेट से पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तेजी से वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और व्यक्तियों इस हरकत का विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, खुली सड़क पर जहां गाड़ियों का आना-जाना है वहीं ये शख्स नशे में धुत होकर नाच रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है सभी लोग शराब के नशे में हैं और तो और वह सड़क पर हाथों में शराब का गिलास लिए नाच रहे हैं। 

वीडियो में सुना जा सकता है कि डांस करने वाले "अपनी तो जैसे तैसे" गाने पर नाच रहे हैं। गौरतलब है कि यह वीडियो 31 दिसंबर की रात को फिल्माया गया था, जिसमें युवाओं को नृत्य करने के लिए व्यस्त सड़क पर अपनी कार रोकते हुए दिखाया गया है। वायरल वीडियो में चारों युवक अपनी कार रोककर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस बीच, वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने पुष्टि की है कि पुलिस वीडियो साक्ष्य के आधार पर सक्रिय रूप से व्यक्तियों की तलाश कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

टॅग्स :वायरल वीडियोगाजियाबादसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी