लाइव न्यूज़ :

Viral Video: राशन कार्ड में दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिखा था, शख्स अधिकारी के सामने लगा भोंकने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 19, 2022 21:41 IST

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में राशन विभाग ने श्रीकांत दत्ता नामक शख्स के उपनाम में दत्ता की जगह कुत्ता लिख दिया था। जिससे नाराज शख्स ने अधिकारी को उसकी कार समेत रास्ते में घेर लिया और कुत्ते की तरह भोंककर अपनी व्यथा सुनाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल के बांकुरा में राशन विभाग ने श्रीकांत दत्ता के उपनाम में दत्ता की जगह कुत्ता लिख दिया थाइस बात से नाराज श्रीकांत दत्ता संबंधित अधिकारी को घेरकर कुत्ते की तरह भोंकने लगे श्रीकांत दत्ता द्वारा कुत्ते की तरह भोंककर विरोध जताए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

बांकुरा:पश्चिम बंगाल में सरकारी राशन के महकमे ने एक आदमी के राशन कार्ड में ऐसी चूक कर दी कि पीड़ित शख्स ने उसी चूक को हथियार बना लिया और विभागीय अधिकारियों पर उसी शब्द से हमला कर दिया। जी हां, बंगाल के बांकुरा जिले में राशन विभाग ने ऐसी गलती कर दी कि पीड़ित श्रीकांत दत्ता को अधिकारियों के सामने कुत्ते की आवाज में भोंकना पड़ा। दरअसल राशन कार्ड में श्रीकांत दत्ता की जगह श्रीकांत 'कुत्ता' लिख दिया गया था।

इस बात से आहत श्रीकांत दत्ता सारे कागज समेत राशन विभाग पहुंचे और भूल-सुधार के लिए कहने लगे लेकिन उनकी अर्जी को कर्मचारियों ने मसखरेपन में लिया। उसके बाद तो गुस्से से आग बबूला श्रीकांत दत्ता ने राशन विभाग के उच्च अधिकारी को उनके कार के सामने घेर लिया और कुत्ते की आवाज निकालते हुए अपनी राम कहानी सुनाने लगे।

श्रीकांत दत्ता के इस बर्ताव से भौचक अधिकारी को पहले तो मामला समझ में ही नहीं आया लेकिन जब छोड़े समय के बाद उन्हें सारा माजरा पता चला तो उन्होंने श्रीकांत दत्ता के नाम सुधार के एप्लिकेशन को अपने पास रख लिया और फौरन उस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन मजे की बात यह है कि सरकारी अधिकारी के कार को दत्ता द्वारा घेरे जाने और कुत्ते की तरह भौंकता का किसी ने वीडियो बना लिया, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा वाकया बांकुड़ा जिले के बांकुड़ा-2 प्रखंड के बीकना ग्राम पंचायत का है। यहां के केशियाकोले गांव के रहने वाले श्रीकांत दत्ता के साथ राशन विभाग की ओर से यह भारी चूक की गई थी। जिसके लिए उन्हें कुत्ते की तरह भोंककर अपना विरोध दर्ज कराना पड़ा।

घटना के बारे बात करते हुए श्रीकांत दत्ता ने कहा, “मैंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, पहले चरण में जब मुझे राशन कार्ड मिला, तो मैंने देखा कि श्रीकांत दत्ता की जगह कार्ड पर श्रीकांत मंडल लिखा है। उसके बाद मैंने सुधार के लिए अर्जी दी, जिसके बाद राशन कार्ड पर मेरा नाम लिखा गया श्रीकांति कुमार कुत्ता।"

उन्होंने कहा, "राशन विभाग ने मुझे इंसान से सीधे कुत्ता बन दिया। राशन कार्ड पर कैसे कोई श्रीकांति कुमार कुत्ता लिख सकता है।" श्रीकांत दत्ता ने कहा कि सरकारी शिविर में संयुक्त बीडीओ की कार को रोका और उनसे पूछा कि दत्ता कुत्ता कैसे बन गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

श्रीकांत दत्ता ने कहा कि कैसे कोई उपनाम दत्ता की जगह कुत्ता लिख सकता है। ये मेरा ‘सामाजिक अपमान’ है और इसके लिए मैं सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ूंगा, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

टॅग्स :वायरल वीडियोBankuraपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?