लाइव न्यूज़ :

मुंबई: बकरीद पर कुर्बानी देने वाले बकरे पर लिखा 'राम', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल; FIR दर्ज

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 09:04 IST

नवी मुंबई: बकरीद के मौके पर बकरी पर लिखा राम तो मचा बवाल

Open in App

नवी मुंबई: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बकरीद का पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन मुसलमान लोग खुदा के लिए बकरों की कुर्बानी देते हैं। देश में 16 से 17 जून को बकरीद मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र के नवी मुंबई से ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसके त्योहार के बीच बड़े विवाद को खड़ा कर दिया है। 

दरअसल, नवी मुंबई में बकरीद पर बलि के लिए रखे गए बकरे पर अज्ञात लोगों ने "राम" लिख दिया। यह हरकत सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के पास गुड लक मटन स्टोर में देखी गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें तीन लोग बकरे को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच आक्रोश फैल गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। कई यूजर्स ने हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर किए गए प्रयास के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो के सामने आने के बाद, लाइसेंस प्राप्त बूचड़खानों के बाहर वध पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के अनुसार, इसमें शामिल बकरों को बचाने की मांग उठने लगी है। नवी मुंबई पुलिस ने इस घटना के जवाब में सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है कि किसने बकरे पर राम लिखा है। नवी मुंबई पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

टॅग्स :Navi Mumbai Policeबक़रीदत्योहारवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल