Saharanpur: जानवर बना इंसान... जिंदा कछुए को चूल्हे पर जलाया, बनाते रहे वीडियो, दो गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Published: June 16, 2024 04:44 PM2024-06-16T16:44:47+5:302024-06-16T16:46:28+5:30

Saharanpur: वन्यजीवों के प्रति लोग हिंसक हो रहे हैं। सड़कों पर वन्यजीवों को चोटिल करने में इन्हें मजा आ रहा है।

crime news up Saharanpur 2 accused burn turtle alive | Saharanpur: जानवर बना इंसान... जिंदा कछुए को चूल्हे पर जलाया, बनाते रहे वीडियो, दो गिरफ्तार

Photo credit twitter

Highlightsचूल्हे पर कछुए को जिंदा जलायासोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saharanpur: वन्यजीवों के प्रति लोग हिंसक हो रहे हैं। सड़कों पर वन्यजीवों को चोटिल करने में इन्हें मजा आ रहा है। यह सब करके इनका मन नहीं भरा तो अब जानवरों को जिंदा जलाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद से आया है। यहां पर चूल्हे पर जिंदा कछुए को जला दिया गया। हैवानों का मन इतने पर भी नहीं भरा तो इसकी वीडियो बनाने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। खबरों के अनुसार, दो को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों आरोपी की पहचान आकाश और सुनील के तौर पर हुई है। वहीं, वायरल वीडियो पर लगातार लोग अपने विचार रख रहे हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। 

आकाश ने शेयर किया वीडियो

खबरों के अनुसार, देवबंद के रणसुआ गांव में आकाश नाम के आरोपी ने अपने फोन में जिंदा कछुए के जलने की वीडियो बनाई और इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैसे कछुए को आग में भूना जा रहा है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई। 

किसी को नहीं छोड़ा गया है

सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर फिर छोड़ दिया। लेकिन, रविवार को पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं गया है। इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उनके खिलाफ जांच की जा रही है कि क्या पहले भी वह इस तरह के घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहां से आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Web Title: crime news up Saharanpur 2 accused burn turtle alive

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे