लाइव न्यूज़ :

Viral Video: क्रिकेट मैच के बीच मैदान में घुस गया सांड, लोगों ने कहा ये तो 'बैजबुल' हो गया, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 20, 2024 14:19 IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉजस्थान रॉयल्स ने भी शेयर किया है और कैप्शन लिखा है #BazBull।

Open in App
ठळक मुद्देक्या कभी 'बैजबुल' के बारे में सुना या देखा हैये शब्द इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो के लिए इस्तेमाल हो रहा हैएक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में सांड घुस आता है

Viral Video: अब तक आपने 'बैजबाल' का नाम खूब सुना होगा। लेकिन क्या कभी 'बैजबुल' के बारे में सुना या देखा है। जाहिर है नहीं सुना होगा। दरअसल ये शब्द तो इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो के लिए इस्तेमाल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में सांड घुस आता है। सांड खेल रहे खिलाड़ियों की ओर तेजी से दौड़ता है और देखते ही देखते भगदड़ मच जाती है। 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉजस्थान रॉयल्स ने भी शेयर किया है और कैप्शन लिखा है #BazBull। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सांड मैदान में घुसता है तो एक खिलाड़ी उसे बैट से भगाने की कोशिश करता है। लेकिन इससे सांड और भड़क जाता है। वह एक के बाद एक खिलाड़ियों को दौड़ाना शुरू कर देता है। वीडियो से पता चलता है कि यह किसी गांव में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का नजारा है।

'बैजबाल' क्या है

 बैजबॉल शब्द का संबंध इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम से जुड़ा है। मैक्कुलम का निकनेम बैज है। जब वह इंग्लैंड को कोच बने तब उन्होंने और टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का नया तरीका इजाद किया। इसमें टीम टेस्ट में भी तेजी से खेलती है। ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स की रणनीति ये है कि टेस्ट को ड्रा कराने के लिए नहीं खेलना है। अगर चौथी पारी में 500 रन भी बनाने हों तो टीम उसे चेज करने के लिए खेलती है। इंग्लैंड को इस रणनीति से फायदा भी मिला है लेकिन हाल ही में जब भारतीय टीम ने उसे 434 रन के बड़े अंतर से हराया तब इंग्लैंड के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने कोच और कप्तान की इस रणनीति को आड़े हाथो लिया।

टॅग्स :वायरल वीडियोक्रिकेटराजस्थान रॉयल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…