लाइव न्यूज़ :

पुणे में BMW में सवार शख्स का कारनामा, बीच रोड में कार रोक किया पेशाब; अश्लील हरकत वीडियो में कैद

By अंजली चौहान | Updated: March 8, 2025 14:48 IST

Pune Viral Video: कार्यकर्ता विजय कुंभार ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा किया

Open in App

Pune Viral Video: पुणे में एक रईसजादे की करतूत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में युवक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है और तो और सरेआम अराजकता फैलाता नजर आ रहा है। 

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक BMW चला रहा था, और यरवदा में ट्रैफिक सिग्नल पर कार से उतरकर डिवाइडर पर पेशाब करने के लिए दरवाजा खुला छोड़ दिया।

बिना किसी डर के युवक बीच रोड पर ये सब हरकत कर रहा है जिस पर वहां से गुजर रहे लोगों ने जब उसका विरोध किया तो उसने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। युवक यही नहीं थमा, बल्कि उसने वीडियो बनाने वाले शख्स के सामने अश्लील हरकतें की जो कैमरे में कैद हो गई। 

जब स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया, तो युवक ने खुद को उनके सामने उजागर कर दिया और फिर पूरी गति से गाड़ी चलाकर भाग गया। 

एक्टिविस्ट विजय कुंभार ने शनिवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया और लिखा, "पुणे में अमीर परिवारों के बिगड़ैल, शराबी बेटों ने शहर को अपने आतंक के निजी खेल के मैदान में बदल दिया है। अपने पिता की संपत्ति और प्रभाव से लैस, वे मानते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं - लग्जरी कारों में लापरवाही से गाड़ी चलाना, आम नागरिकों को डराना और परिणामों के डर के बिना सार्वजनिक उपद्रव करना।"

वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे है। कई यूजर्स ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल शख्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :Puneसोशल मीडियाsocial mediaPune PoliceTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी