लाइव न्यूज़ :

Video: खतरनाक सांप के सामने खुद को खतरे में डाल कर चीड़िया ने बचाई चूजों की जान, लोग बोले- ऐसा केवल मां कर सकती है

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2020 14:17 IST

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चीड़िया सांप से अपने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल देती है। ट्विटर पर लोग इस वीडियो को देखकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखतरनाक सांप ने चूजों से भरे घोंसले में की घुसपैठ, चीड़िया ने जान देकर बचाई उनकी जानइंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो, IFS सुधा रमेन ने ट्विटर पर साझा किया है ये वीडियो

इंसान की नहीं बल्कि जानवरों में भी अपने बच्चे के प्रति बेहद लगाव रहता है। जानवरों की मातृत्व प्रवृत्ति के कई उदाहरण पहले भी देखने को मिलते रहे हैं। ऐसे में एक और वीडियो सामने आया है जहां एक चीड़िया अपनी जान देकर चूजों की जान बचाती है। 

IFS सुधा रमेन ने हाल में ये वीडियो ट्विटर पर साझा किया और अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि जानवर छोटे हों या बड़े अपने बच्चों की रक्षा के लिए वे अपनी जान भी देने से पीछे नहीं हटते हैं।

चूजों के घोसले में आ गया विशाल सांप

ये वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि, बेहद डराने वाला जरूर है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक विशालकाय अजगर चूजों से भरे एक छोटे से गड्ढे में दाखिल होता है। यहां चूजों के अलावा एक बड़ी चीड़िया भी है जो शायद इनकी मां है।

खतरे को देखते ही मां सतर्क हो जाती है और अपने पंख तेजी से फैलाकर सभी चूजों को बाहर धकेलती है। वह उस समय तक उसी गड्ढे में रूक कर इंतजार करती है जब तक सभी बच्चे बाहर नहीं आ जाते। हालांकि इसी दौरान अजगर बिल में दाखिल हो जाता है और मां को शिकंजे में ले लेता है।

सांप चूजों की मां के चारों और तेजी से लिपटता चला जाता है और इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला भी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो और फिर लोगों के रिएक्शन...

इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब का त्याग, केवल एक मां ऐसा कर सकती है।'

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये वीडियो दिल तोड़ने वाला है लेकिन प्रकृति का यही नियम है।' अनामिक नाम की यूजर ने लिखा, 'ये बिना किसी शर्त या समझौता वाला प्यार है।'

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो