लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 62 हजार शराब के बोतलों को लाइन में लगाकर पुलिस ने चलवा दिया रोड रोलर, 2 करोड़ के मदिरा मिनटों में हो गई नष्ट

By आजाद खान | Updated: July 27, 2022 15:05 IST

बताया जा रहा है कि जिन शराबों को नष्ट किया गया है, उनमें विदेशी शराब, देशी शराब और बीयर के बोतलें शामिल है। इनकी कीमत दो करोड़ बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के आबकारी विभाग ने 62 हजार के शराब को नष्ट किया है। इन शराब की बोलतों की कीमत दो करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने पिछले दो सालों में कुल 822 मामलों के जरिए इन शराब को जब्त किया था।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के आबकारी विभाग ने 62 हजार शराब (Liquor) की बोतलों को रोड रोलर से नष्ट किया है। इस कार्रवाई का बकायदा वीडियो भी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि नष्ट की गई शराब में विदेशी शराब, देशी शराब और बीयर की बोतले थी जिसे पुलिस ने अलग-अलग मामले में जब्त की थी। 

इन शराब की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब लोगों को पता चला की इलाके में पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की बोलतों को नष्च किया जाएगा, तो लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई थी। यह प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की गई थी। 

ऐसे हुआ शराब की बोतलें नष्ट

पुलिस द्वारा जब्त किए हुए शराब को नष्ट करने के लिए खुले रास्ते में सभी बोतलों को रखा गया था। इसके बाद रोड बनानी वाली रोड रोलर की मदद से उन बोतलों को नष्ट किया गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक लाइन से शराब की बोतलें रखी हुई है और जब-जब रोड-रोलर उन पर चल रहा है, बोलतें टूटने की आवाजे आ रही है। 

इसके साथ शराब भी वहां पर बहते हुए देखा जा रहा है। शराब के बोतलों के करीब-करीब तीन लॉट बनाए गए है और थोड़ी थोड़ी जगह पर उन्हें रेखा गया है। इस तरीके से सारी बोतलों का नष्ट किया गया है। 

कौन सी शराब को नष्ट किया गया है

आपको बता दें कि जिन शराबों को नष्ट किया गया है, उन्हें पुलिस ने अलग-असग थानों में कुल 822 मामलों के जरिए जब्त किया था। पुलिस ने इन शराबों को करीब दो साल में जब्त किया है। इस पर बोलते हुए पुलिस आयुक्त कांथी राणा ने कहा, ''विभिन्न मात्राओं और विभिन्न ब्रांडों की 62,000 शराब की बोतलें नष्ट कर दिया गया है।''

शराब नष्ट करने की प्रक्रिया क्या है

एपी एक्साइज एक्ट के मुताबिक, दूसरे राज्यों से लाई गई शराब और ड्यूटी-पेड शराब के केवल तीन बोलत ही राज्य में लाने की इजाजत है। अगर कोई राज्य में तीन बोतल से ज्यादा शराब लाता है तो पुलिस उसे जब्त कर लेती है और यह वही शराब है जो इन लोगों से नष्ट की हुई रहती है। 

कोर्ट की इजाजत के बाद ही एक समिति बनाकर ऐसे शराबों को नष्ट किया जाता है और इस प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी भी होती है जिसे बाद में केस फाइल के साथ कोर्ट में पेश किया जाता है कि इन शराबों को सच में नष्ट किया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबआंध्र प्रदेशशराबकोर्टवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी