लाइव न्यूज़ :

Viral Video: टर्बुलेंस में फंसा विमान, सामान रखने की केबिन फंस गया यात्री, बाल-बाल बची 325 यात्रियों की जान, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 2, 2024 12:13 IST

देखा जा सकता है कि स्पेन से उरुग्वे जा रहे एयर यूरोपा के विमान ने खराब मौसम में फँस इस क़दर हिचकोले खाए की एक यात्री झटके से ऊपर सामान रखने की केबिन मे जा अटका।

Open in App
ठळक मुद्देविमान को खराब मौसम के कारण भीषण टर्बुलेंस का सामना करना पड़ाटर्बुलेंस इतना ताकतवर था कि 30 यात्री घायल हो गएविमान को ब्राजील में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी

नई दिल्ली: मैड्रिड, स्पेन से मोंटेवीडियो, उरुग्वे जा रहे एयर यूरोपा बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर को विमान को खराब मौसम के कारण भीषण टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। टर्बुलेंस इतना ताकतवर था कि  30 यात्री घायल हो गए। विमान को ब्राजील में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। कई यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े। उनमें से एक यात्री कथित तौर पर ओवरहेड डिब्बे में फंस गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पेन से उरुग्वे जा रहे एयर यूरोपा के विमान ने खराब मौसम में फँस इस क़दर हिचकोले खाए की एक यात्री झटके से ऊपर सामान रखने की केबिन मे जा अटका। कुल 30 यात्री घायल हुए विमान को डायवर्ट कर ब्राज़ील में सुरक्षित उतारा गया। 

यह नाटकीय घटना हवा में घटित हुई। इसके कारण विमान को पूर्वोत्तर ब्राजील में नेटाल हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा। यात्रियों ने इसके बाद कई वीडियो साझा किए। देखा जा सकता है कि केबिन को महत्वपूर्ण क्षति हुई है। एक वीडियो में एक आदमी को ऊपर सामान रखने की केबिन से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। अन्य यात्रियों ने उसे नीचे खींचने की कोशिश की। कई परेशान बच्चों और घबराए यात्रियों की चीखें भी सुनी जा सकती है।

टर्बुलेंस ने विमान के अंदर तबाही मचा दी। फुटेज में छत के टूटे हुए पैनल, एक नष्ट हुई सीट और ऊपर से लटके हुए ऑक्सीजन मास्क दिखाई दे रहे हैं। हालांकि गनीमत रही कि इतने बड़े संकट में फंसने के बाद भी 325 यात्रियों को ले जा रहा विमान सुरक्षित उतर गया।

एक बयान में, एयर यूरोपा ने सफल लैंडिंग और घायलों के लिए चल रहे चिकित्सा उपचार की पुष्टि की है। एयरलाइन ने कहा, "विमान सामान्य रूप से उतरा है, और यात्रियों को लगी चोटों का इलाज किया जा रहा है।" इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग विमान में पूरे समय सीट बेल्ट पहने रहने के महत्व की भी बात कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोBrazilसोशल मीडियाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…