लाइव न्यूज़ :

Viral Video: स्कूल से लौट रहे थे 2 मासूम, हाईटेंशन तार में फंसी साइकिल से दौड़ा करंट; 1 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: August 22, 2024 11:23 IST

Viral Video: तनवीर और आदम स्कूल से घर जा रहे थे, तभी वे एक खंभे से लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गए और जमीन पर गिर पड़े, सीसीटीवी में कैद परेशान करने वाले दृश्य सामने आए।

Open in App

Viral Video: आंध्र प्रदेश के कडप्पा में दर्दनाक घटना सामने आई है जिसका वीडियो देख आपका दिल दहल जाएगा। कडप्पा इलाके में करंट लगने से दो बच्चों की भयावह मौत के मामले ने पूरे इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

वीडियो बीते बुधवार का है जब दोपहर स्कूल से घर लौटते समय 11 वर्षीय एक लड़के की करंट लगने से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उसकी साइकिल बिजली के खुले तार में फंस गई। इस घटना में पीछे बैठा एक अन्य लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। तनवीर (11) और आदम (10) स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी वे बिजली के लटकते तार की चपेट में आ गए और जमीन पर गिर पड़े, जबकि साइकिल में आग लग गई। सीसीटीवी फुटेज में राहगीरों को तार हटाने और उन्हें बचाने के लिए लड़कों की ओर भागते हुए दिखाया गया है।

इस हादसे में तनवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं, स्थानीय लोग अब बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के अनुसार, डिश टीवी का तार बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। कडप्पा विधायक माधवी रेड्डी ने पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी। शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोनों लड़कों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने अधिकारियों को घायल बच्चे के लिए सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। लोकेश ने बिजली विभाग को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए उसे सावधान रहना चाहिए। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले बच्चे के परिवार को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

टॅग्स :वायरल वीडियोCCTVआंध्र प्रदेशchild
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो