लाइव न्यूज़ :

Viral Vedo: चीन में फटी सीवेज पाइप, लोगों पर हो गई 'मानव मल' की बारिश, 'पू-नामी' का वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 28, 2024 11:38 IST

Viral Vedo: चीन में सीवेज पाइप में विस्फोट होने के बाद सड़क पर मानव मल की बारिश का एक वीडियो सामने आया है। चीन के नानिंग शहर में हुई इस घटना के बाद मानव मल 33 फीट ऊपर हवा में उछल गया। इसके कारण पैदल यात्री, कार और बाइक सवार मानव मल की बारिश में भींग गए।

Open in App
ठळक मुद्दे Viral Vedo: पाइप में विस्फोट होने के बाद सड़क पर मानव मल की बारिश का एक वीडियो सामने आया Viral Vedo: 24 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे नव-बिछाई गई सीवेज पाइपें फट गईं Viral Vedo: इससे पहले की कोई कुछ समझ पाती सबके ऊपर गंदगी की बरसात हो गई

Viral Vedo: चीन में सीवेज पाइप में विस्फोट होने के बाद सड़क पर मानव मल की बारिश का एक वीडियो सामने आया है। चीन के नानिंग शहर में हुई इस घटना के बाद मानव मल 33 फीट ऊपर हवा में उछल गया। इसके कारण पैदल यात्री, कार और बाइक सवार मानव मल की बारिश में भींग गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना को "पूप क्लाउड" और पू-नामी का नाम दिया।

डोम लर्स ने घटना का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "नाननिंग में सीवेज पाइप प्रेशर टेस्ट विफल होने के बाद सड़क, कारों, लोगों और पालतू जानवरों पर हर जगह मल का विस्फोट हुआ। चीन में विस्फोट के बाद आसमान से मल गिरता हुआ यह भयावह दृश्य दिखाता है।"

दरअसल निर्माणाधीन सड़क के एक हिस्से में 24 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे नव-बिछाई गई सीवेज पाइपें फट गईं। इसके बाद जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था। जब सीवेज पाइप फटी तब सड़क लोगों और गाड़ियों से भरी थी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाती सबके ऊपर गंदगी की बरसात हो गई।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब इंजीनियर सीवेज पाइप फिट करने के दौरान दबाव परीक्षण कर रहे थे। बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन विस्फोट इतना प्रबल था कि इसने साइट पर एक खुदाई करने वाली मशीन को पलट दिया।

विस्फोट के बाद बड़े पैमाने पर सफाई अभियान की देखरेख करने के लिए अधिकारी तुरंत पहुँचे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ नेटिज़न्स ने प्रभावितों के लिए चिंता व्यक्त की है, जबकि अन्य ने क्षेत्र के बुनियादी ढाँचे की खामियों पर सवाल उठाए। 

टॅग्स :चीनवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी