लाइव न्यूज़ :

माता-पिता खेतों में थे व्यस्त, 3 साल की बच्ची ने ऐसे दिखाई स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, लोग कह रहे तारीफ

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 6, 2021 12:25 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक 3 साल की बच्ची अपना हेल्थ चेकअप करवाने खुद हेल्थ सेंटर पहुंच गई। उसे देखकर हेल्थ सेंटर पर भी सभी लोग हैरान और खुश हो गए ।

Open in App
ठळक मुद्देनागालैंड में एक बच्ची खुद अपना हेल्थ चेकअप करवाने पहुंची बच्ची को सामान्य सर्दी-जुकाम के लक्षण थे सोशल मीडिया पर लोग बच्ची की जागरूकता की तारीफ कर रहे हैं

कोहिमा :  सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है ।  कभी इन वायरल वीडियो और तस्वीरों की प्रशंसा होती है, तो कभी यह आलोचना का विषय बनती है।  हाल ही में एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया । इसमें एक बच्ची अपना हेल्थ चेकअप करवाने खुद हेल्थ सेंटर पहुंच गई । 

दरअसल यह तस्वीर नागालैंड के जुन्हेबोटो जिले के घटाशी तहसील की है । यहां एक 3 साल की नन्ही बच्ची खुद अपना चेकअप करवाने हेल्थ सेंटर में पहुंची।

सर्दी-जुकाम के लक्षण पर पहुंची डॉक्टर के पास

बच्ची का नाम लिपवी है। खबर के अनुसार, लिपवी को  सर्दी-जुकाम के सामान्य लक्षण थे क्योंकि उसके माता पिता खेत में काम करने जा चुके थे इसलिए उसने खुद ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चेकअप के लिए जाने का फैसला किया।

बच्ची कोरोना महामारी की गंभीरता और नियमों का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर सेंटर पहुंची । जहां उसे  कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने देखा । अब बच्चे की डॉक्टर के साथ वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है । जहां कई लोग बच्चों को जिम्मेदार और बहादुर बता रहे हैं । वहीं कई लोग इसे देखकर हैरान भी हैं । 

इस तस्वीर को ट्विटर पर @yemthomiBen ने शेयर किया है ।  उन्होंने कैप्शन में लिखा,  'जब मेडिकल स्टाफ नहीं 3 साल की लिपवी को हेल्थ सेंटर में देखा तो सभी मुस्कुराने लगे । बच्चे को सर्दी-जुकाम के लक्षण थे लेकिन उसके माता-पिता काम के लिए खेत में जा चुके थे । ऐसे में नहीं लिपवी ने खुद ही अपना चेकअप कराने का फैसला किया । 

इस ट्वीट को अब तक हजारों लोग लाइक  और रीट्वीट कर चुके हैं । इस फोटो को सोशल मीडिया पर यूजर्स का भरपूर प्यार मिल रहा है । कई लोग कमेंट कर नन्ही लिपवी की खूब तारीफ कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, ' जहां बहुत से वयस्क अपना टेस्ट करवाने और टीका लगवाने से कतरा रहे हैं । वही नन्ही लिपवी अपनी मासूमियत से हम सबको आगे का रास्ता दिखा रही है । जिम्मेदार होना समय की मांग है । मैं आशा प्रार्थना करता हूं कि नन्ही लिपवी स्वस्थ रहें । 

टॅग्स :वायरल वीडियोनागालैंडकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो