लाइव न्यूज़ :

गांव की लड़की ने अपने बल्ले से लगाए कमाल के चौके-छक्के, वीडियो देख सचिन तेंदुलकर से लेकर केंद्रीय मंत्री भी हुए बच्ची के फैन

By अंजली चौहान | Updated: February 15, 2023 13:26 IST

राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाली मूमल आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मूमल के चौके-छक्के लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ग्रामीण बच्ची के क्रिकेटर खेलने का वीडियो वायरल बच्ची ने कमाल की बल्लेबाजी की लड़की के खेल की केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने तारीफ की

बाड़मेर: भारत के लोग क्रिकेट के कितने बड़े फैन हैं ये तो सभी जानते हैं। फैन्स अपने क्रिकेटरों के खेल के दीवाने हैं और भारत में किसी जश्न की तरह मैच देखा जाता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो देख खुद क्रिकेटर भी उसके फैन हो गए हैं। जी हां! बिल्कुल सही पढ़ा आपने हम बात कर रहे हैं राजस्थान की 15 वर्षीय लड़की मूमल की, जो कमाल का क्रिकेट खेलती है। 

राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाली मूमल आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मूमल के चौके-छक्के लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मूमल की जबरदस्त बल्लेबाजी देखकर तो सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए हैं। वीडियो को सचिन तेंदुलकर से लेकर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने शेयर किया और बच्ची की सराहना की है। 

कैलाश चौधरी ने किया वीडियो शेयर 

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की का क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देख केंद्रीय मंत्री और जैसलमेर के सांसद कैलाश चौधरी खुद को वीडियो शेयर करने से रोक नहीं पाए। अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लड़की की तारीफ करते हुए कहा, "वहीं लोग खामोश होते हैं अक्सर, जिनके हुनर बोलते हैं... केवल अवसर की जरूरत है, बाकी ग्रामीण अंचल से आती ये लड़की भी क्रिकेट में अपना दमखम आजमाने के लिए तैयार हैं।" 

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विट करते हुए ये जाहिर कर दिया कि वह लड़की के खेल के दीवाने हो गए हैं। क्रिकेटर ने ट्वीट कर लिखा, "कल ही तो ऑक्शन हुआ...और आज मैच भी शुरू? क्या बात है, वाकई आपकी शानदार बल्लेबाजी को खूब एन्जॉय किया" 

पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलना है पसंद 

बता दें कि 15 वर्षीय मूमल जिले के शिव उपखंड क्षेत्र के कानासर गांव की रहने वाली है और वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानासर में पढ़ती है। मूमल को पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। रेत की पिच पर ही वह चौके-छक्के मार रही है। मूमल एक गरीब परिवार से आती है और उनके पिता किसान है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मूमल के पास जूते नहीं है कि वह जूते पहनकर खेल सके। हालांकि, आर्थिक स्थिति उनके हुनर के आगे झुक गई है और वह बिना जूतों के ही बल्लेबाजी कर रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसचिन तेंदुलकरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'