लाइव न्यूज़ :

'सुना है राम, कृष्ण, अल्लाह, जीसस एक ही हैं....', बक्सर विजेंदर सिंह के ट्वीट पर जफर सैफी ने दिया बेतुका जवाब, फिर ट्विटर अकाउंट हुआ गायब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 13:13 IST

बॉक्सर और ओलंपिक मेडल विजेता विजेंदर सिंह के ट्वीट पर एक यूजर की टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। हालांकि इस पर टिप्पणी करने वाले जफर सैफी का ट्विटर हैंडल अब मौजूद नहीं है।ष

Open in App

नई दिल्ली: बॉक्सर विजेंदर सिंह के एक ट्वीट और उस पर एक यूजर के जवाब का स्क्रिनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें विजेंदर हाल में देश में कुछ जगहों पर हुए सांप्रदायिक तनाव का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। इसी के जवाब में जफर सैफी नाम का एक यूजर भी टिप्पणी करता है।

हालांकि सैफी का ट्विटर अकाउंट अब मौजूद नहीं दिखा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर सैफी की बेतुकी टिप्पणी का स्क्रिनशॉट वायरल हो रहा है।

दरअसल ट्वीट में विजेंदर सिंह जहां सभी धर्मों के एक सामन होने की बात कर रहे हैं वहीं, सैफी सभी धर्मों में अंतर की बात कर रहा है। विजेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सुना है राम कृष्ण अल्लाह नानक बुद्ध महावीर जीसस एक ही हैं पर कुछ लोग इन्हें अलग अलग करने पर लगे हुए है।'

जफर सैफी के ट्विटर हैंडल को देखने पर अब ये मैसेज लिखा नजर आ रहा है।

बता दें कि विजेंदर कई मौकों पर भाजपा की नीतियों की आलोचना करते नजर आए हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह पिछले साल कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने भी पहुंचे थे और अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस लौटाने की घोषणा की थी। 

इसी साल विजेंदर सिंह ने केंद्र सरकार के बजट पर भी तंज कसा था। विजेंदर ने ट्वीट कर लिखा था, 'भाई चुपचाप मान लेना कि बजट अच्छा है, वरना 2000 करोड़ विज्ञापन में ये बताने के लिए खर्च कर दिया जाएगा की बजट बहुत अच्छा है।'

टॅग्स :विजेंदर सिंहट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो