लाइव न्यूज़ :

SL Vs AFG: मैदान में पहुंचा बिन बुलाया मेहमान, 'घुसपैठिये' के कारण बीच में रुका मैच.., यहां देखें वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: February 3, 2024 17:21 IST

कोलंबो में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन मॉनिटर छिपकली घुंस गई। इस कारण दोनों के बीच खेल रुक गया और फिर, किसी तरह अधिकारियों ने उसे निकालने की कोशिश की। तब जाकर कहीं मैच शुरू हो पाया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका और अफगानिस्तान के टेस्ट मैच में अचानक से पहुंची मॉनिटर छिपकलीमैच रोकना पड़ा और फिर अधिकारियों ने बाहर निकालने की कोशिश कीउसके जाने के बाद मैच शुरू हो पाया

नई दिल्ली:  श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चले रहे दूसरे दिन के एक मात्र टेस्ट मैच में अचानक से एक बड़ी मॉनिटर छिपकली मैदान में आ गई। इसके कारण गेम को कुछ देर रोका गया। फिर, इसके निकलने के बाद दोबारा से मैच को शुरू किया गया। इस दौरान श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी कर रही थी और 48वें ओवर में गेम का रुख बदल गया।

फिर, अधिकारियों हरकत में आए क्योंकि उन्होंने एक मॉनिटर छिपकली को डराकर भगाने की कोशिश की और साथ ही मैच शुरू हुआ। अब इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछले साल भी ऐसा दृश्य ग्राउंड में देखने को मिला था, तब लंका प्रीमियर लीग के दौरान मैदान पर सांपों के रेंगने के कारण कई बार मैच रोकना पड़ा था।

अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका में है, जो शुक्रवार से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शुरू हुआ। यह पहली बार है कि दोनों टीमें किसी टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैप्टन धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच की दूसरी गेंद पर ही पर्यटकों को करारा झटका लगा, जब ओपनर इब्राहिम जादरान दो गेंद पर शून्य पर असिथा फर्नांडो की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

विश्वा फर्नांडो ने 51 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या ने तीन-तीन विकेट लेकर अफगानिस्तान को 62.4 ओवर में 198 रन पर आउट कर दिया। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और निशान मधुश्का के साथ बढ़िया खेला और टीम के लिए 16.1 ओवर में 93 रन बनाए। अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चंडीमल ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और मैच पर नियंत्रण हासिल करने से पहले अफगानिस्तान ने इस जोड़ी को 148/3 पर रोका।

टॅग्स :क्रिकेटश्रीलंकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो