लाइव न्यूज़ :

Video: 'कुदरत कुछ उधार नहीं रखती' नदि ने पुल पर फेंका इंसानों द्वारा पानी में गिराया हुआ कचरा! नेचर ने ऐसे वापस की गंदगी

By आजाद खान | Updated: July 13, 2023 22:39 IST

शेयर किए गए वीडियो में क्लिप को रिकॉर्ड करते हुए शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि 'ओह भाई साहब, मौत अगर देखनी हो तो यहां देखो।'

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पुल पर ढेर सारा कचरा पड़ा देखा गया है। पुल पर यह कचरा नदि में आए बाढ़ से जमा हुआ है।

River Throws Back Heaps Of Trash On Bridge: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुल पर ढेर सारा कचरा देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के बाढ़ का है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुल पर ढेर सारा कचरा पड़ा हुआ है जो जाने अंजाने में इंसानों द्वारा नदि में फेंका गया है। क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि नीचे नदि बह रही है और ऊपर एक पुल है। पुल पर ढेर सारा कचरा नजर आ रहा है और पुल की हालत भी काफी खराब है। यही नहीं पुल पर तमाम प्लास्टिक की बोतलों के साथ बहुत सारा मलबा भी पड़ा हुआ है।

इन मलबे में प्लास्टिक की बोतलों के साथ ही पन्नी, खाने-पीने के सामान के खाली पैकेट, कपड़े और बड़े बड़े लकड़ी टुकड़े भी नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के आने के कारण तेज रफ्तार से पानी बहने से यह कचरा पुल पर जमा हो गया है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी परवीन कस्वां ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इंसानों को जीरो नंबर दिए है और कुदरत को एक नंबर दिया है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि इसे 20 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुका है। 

वीडियो को शेयर करते हुए क्लिप बनाने वाले शख्स को यह कहते हुए सुना गया है कि 'ओह भाई साहब, मौत अगर देखनी हो तो यहां देखो।' क्लिप को देख एक यूजर ने लिखा है कि "तेरा तुझको को अर्पण.. वाले अंदाज में गंदगी वापिस लौटा दी।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?