लाइव न्यूज़ :

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन के नीचे से आने से बचा, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 25, 2021 16:04 IST

सोशल मीडिया पर शुक्रवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें दिल्ली स्टेशन पर एक यात्री जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच आ जाता है लेकिन आरपीएफ जवान शख्स को बचा लेता है ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास, प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंसा आरपीएफ जवान ने मुस्तैदी के साथ बचाई शख्स की जानसोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है

दिल्ली : देश के कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जल्दबाजी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है । ऐसे में जल्दी से देर ही भली है । ऐसी ही एक घटना दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली  लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवान की मुस्तैदी के कारण यात्री की जान बच गई । आरपीएफ कांस्टेबल राजीव ने शुक्रवार को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर एक  यात्री को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया । दरअसल यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था लेकिन पैर फिसलने के कारण प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच में गिर गया और इस वक्त आरपीएफ जवान ने मुस्तैदी दिखाई और यात्री को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया।

जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेशन पर ट्रेन पहुंच रही थी । तभी दोनों हाथों में सामान लिए एक शख्स ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा । ट्रेन की सीढ़ियों पर पैर रखते ही वह फिसल गया और ट्रेन के साथ रगड़ खाने लगा तभी आरपीएफ के कांस्टेबल राजीव उस वक्त वहीं पर थे और उन्होंने यात्री को खींचा लेकिन उसके द्वारा ट्रेन का हत्था ना छोड़ने के कारण वह भी उसके साथ कुछ दूरी तक घसीटते चले गए । मगर अपनी परवाह किए बिना राजीव दोबारा दौड़ एक और एक अन्य यात्री के साथ उस शख्स को ट्रेन के नीचे आने से खींच लिया ।

 रेलवे स्टेशन पर ऐसे हादसों को लेकर रेल मंत्रालय और आरपीएफ की ओर से समय-समय पर हिदायतें जारी करते रहते हैं । ट्रेनों के आने का समय भी प्लेटफार्म पर अनाउंसमेंट किया जाता है और लोगों को चलती ट्रेन से दूर रहने की सलाह दी जाती है लेकिन अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने का प्रयास करते हैं और ऐसी घटना को दावत देते हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्लीरेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल