लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बेंगलुरु मेट्रो में 'किस करते कपल' का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हुई बहस, दो पक्षों में बंटे लोग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 10, 2024 18:51 IST

एक्स पर एक यूजर ने ये फुटेज शेयर किया है। वीडियो में जोड़े को चलती ट्रेन के स्वचालित दरवाजे के पास खड़े होकर किस करते हुए कैद किया गया है। कुछ लोगों ने जोड़े की सहमति के बिना इस तरह के कृत्य को फिल्माने पर सवाल भी उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरू पुलिस ने भी जवाब दियाकुछ लोगों ने ऐसी हरकतों पर सख्त कार्ऱवाई की मांग की हैकुछ लोगों ने जोड़े की सहमति के बिना इस तरह के कृत्य को फिल्माने पर सवाल भी उठाए

बेंगलुरु: मेट्रो जैसे सार्जनिक परिवन के साधनों में अक्सर ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते हैं जिससे बाकी यात्री असहज हो जाते हैं। दिल्ली मेट्रो में तो कपल्स की आपत्तिजनक हरकतों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब ताजा मामला बेंगलुरु मेट्रो का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें गलुरु मेट्रो ट्रेन के अंदर एक युवा जोड़े को अंतरंग व्यवहार करते हुए कैद किया गया है।

एक्स पर एक यूजर ने ये फुटेज शेयर किया है। वीडियो में जोड़े को चलती ट्रेन के स्वचालित दरवाजे के पास खड़े होकर किस करते हुए कैद किया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले उपयोगकर्ता के अनुसार जोड़े को चुंबन करते हुए देखा गया। इसे लेकर यूजर ने अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। कुछ लोगों ने जहां सार्वजनिक स्थानों के सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए ऐसी हरकतों पर सख्त कार्ऱवाई की मांग की है। वहीं कुछ लोगों ने जोड़े की सहमति के बिना इस तरह के कृत्य को फिल्माने पर सवाल भी उठाए हैं। 

हालांकि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरू पुलिस ने भी जवाब दिया और एक्स पर शिकायतकर्ता से कहा कि कृपया डीएम के माध्यम से अपना संपर्क नंबर प्रदान करें। 

प्रतिक्रिया में एक यूजर ने लिखा कि लोगों की सहमति के बिना उनका वीडियो लेना भी गैरकानूनी है और यह वास्तव में आईपीसी की धारा 354 सी के तहत अधिकतम 3 साल की कैद के साथ कानून द्वारा दंडनीय है। इसलिए आपने जो किया वह कानून द्वारा अवैध है और आपके खिलाफ मामला दायर किया जाना चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा कि अपने काम से काम रखें। और बिना अनुमति के फिल्म न बनाएं। अगर आप लोगों को खुश नहीं देखना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें।

कुछ ने शिकायत का समर्थन भी किया। एक यूजर ने कहा कि आप सभी लोग कृपया कल्पना कीजिए। अगर आप अपने बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं और आपके सामने ऐसा रोमांस चल रहा है। तो आपकी स्थिति कैसी होगी। सार्वजनिक स्थानों पर चुंबन, आलिंगन या किसी भी तरह का रोमांस की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

बता दें कि ऐसे वीडियो पहले दिल्ली मेट्रो में भी वायरल हो चुके हैं। कई लोग आजकल मेट्रो के अंदर जानबूझकर भी अश्लील रील बना रहे हैं। कई शिकायतों के बाद दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के परिणामों के बारे में कड़ी चेतावनी जारी करनी पड़ी थी। 

टॅग्स :वायरल वीडियोबेंगलुरुPoliceमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी