लाइव न्यूज़ :

घर के बाथरूम में निकला विशाल सांप, फिर इस शख्स ने हाथ से पकड़कर बाहर निकाला, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2020 11:51 IST

भारत समेत पूरी दुनिया में सांप और अजगर पाये जाते हैं। कई बार तो इनसे जुड़े वीडियो भी डराने वाले होते हैं। आज ऐसा ही एक वीडियो आपके सामने हैं जहां एक बाथरूम में सांप निकल आता है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के एक घर के बाथरूम में मिला सांप, शख्स ने बाहर निकालाये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं

कुछ ही ऐसे लोग होंगे जिन्हें सांपों से डर नहीं लगता होगा। लगे भी क्यों ना! ऐसे में कल्पना कीजिए अगर आपके बाथरूम में ही सांप निकल आया तो क्या होगा। जाहिर है डर के मारे हालत खराब हो जाएगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जहां बाथरूम में घुसे डायमंड पायथन को एक शख्स ने बड़े आराम से बाहर निकाल दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। 

इस वीडियो को एबीसी न्यूज ने शेयर किया है और अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज इसे मिल चुके हैं। कई लोग इसे जहां बहादुरी का काम बता रहे हैं तो कई ऐसे भी लोग हैं जो ऐसे वीडियो को देखना नहीं चाहते। दरअसल, वे वीडियो में भी अजगर को देखकर अपना डर जता रहे हैं। साथ ही वीडियो को डिलीट करने की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, कई लोग इस शख्स की कोशिश को 'क्रेजी' भी बता रहे हैं। 

बाथरूम में निकला सांप, शख्स ने हाथ से पकड़कर हटाया

ऑस्ट्रेलिया से आए इस वीडियो को आप भी देखिए। इस वीडियो में दिखता है कि एक लंबा-चौड़ा अजगर सिंक में है। वहीं, एक शख्स वहां मौजूद घरवालों से बात करते हुए आराम से इसे पकड़ता है और एक थैले में डाल देता है। ये शख्स इस काम को बेहद आसानी से अंजाम देता है और परेशान या डरा भी नजर नहीं आ रहा है। वहां कुछ और लोग भी हैं जिनके बात करने और एक कुत्ते की भौंकने की आवाज आती रहती है।

इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि अगर मैं इस सांप को पकड़ने की कोशिश करता तो कुछ ऐसा होता।

एक शख्स ने तो मजेदार ट्वीट कर वीडियो को ही डिलीट करने के लिए कहने लगा। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि अजगर ज्यादा आक्रामक नहीं होते। इसलिए उसे हटाने में आसानी हुई। जो भी हो ये वीडियो देखने में तो काफी डरावना लग ही रहा है।

कुछ लोगों ने इस शख्स के काम को क्रेजी भी कहा तो वहीं कुछ लोगों को ये अजगर काफी खूबसूरत लगा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो