लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भरा पानी, स्ट्रेचर पर बैठकर बाहर निकले प्रिंसिपल, जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: July 14, 2024 11:20 IST

वीडियो सामने आने से पहले बताया जा रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल अपनी पहनी हुई पैंट को भिगने से बचाने के लिए स्टाफ के चार सहयोगियों से उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर से एक वीडियो सामने आया हैजिसमें मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल स्ट्रेचर पर जाते हुए दिखे रिपोर्ट्स के तहत प्रधानाचार्य को पानी से बचाने के लिए उनके स्टाफ ने इस उपकरण का सहारा लिया

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है, जिसमें जलभराव के कारण मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उनके 4 सहयोगी स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखे। वीडियो में शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई। हालांकि, वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया।  

वीडियो सामने आने के बाद बताया जा रहा है कि कॉलेज के प्रिंसिपल अपनी पहनी हुई पैंट को भिगने से बचाने के लिए स्टाफ के 4 सहयोगियों से उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए कहते हैं। जबकि, उनके स्टाफ ने अपनी पैंट को पानी में उतरने से पहले घुटनों तक मोड़ लिया था। फिर इसके बाद प्रिंसिपल को सहयोगी ले गए और उन्हें स्ट्रेचर से रास्ता पार कराके उचित स्थान पर पहुंचा दिया।

मीडिया प्लेटफॉर्म के 'एक्स' यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि पैंट गीली न हो, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल स्ट्रेचर पर बैठकर बाहर आए। स्ट्रेचर खींचने के लिए चार कर्मचारी लगे हुए थे।" लेकिन इस पर एक मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सवाल उठाया गया कि क्या प्रिंसिपल अपनी पैंट ऊपर कर के पानी में रास्ता पार नहीं कर सकते थे। उन्हें ऐसा करवाने की जरूरत ही क्यों समझी.. 

प्रिंसिपल ने ये बोल दियाक्या दावा सच है? सामने आई खबर के दूसरे पहलू पर नजर डालें तो मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने अपना बचाव करते हुए कहा कि सच्चाई तो यह है कि उनके पैर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह जलजमाव वाले रास्ते से नहीं चल पा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स ने प्रिंसिपल के बारे में बताते हुए लिखा कि वो बताते हैं कि उनके पैर में चोट लगे थी और वो डायबेटिक हैं, जिसके कारण वो चलने में अस्मर्थ थे। इसके बाद वो बताते हैं कि कर्मचारी कॉलेज परिसर से बाहर निकलने में उनकी सहायता करने पर सहमत हुए। इसपर स्टाफ ने उनसे कहा कि आपको स्ट्रेचर पर बाहर ले जाते हैं, उन्होंने ये बातें सामने आ रही कथित टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है।

फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते शुक्रवार से भारी वर्षा हो रही है। इसके कारण नेशन हाईवे 24 पर भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और यह हाईवे शाहजहांपुर क्षेत्र से होकर गुजरता है। गौरतलब है कि सेना के जवान रेस्कयू और राहत-बचाव कार्य में तैनात हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो