लाइव न्यूज़ :

जिलाधिकारी ने चाय के लिए मना किया तो महाराष्ट्र के मंत्री ने पूछा- क्या आप शराब पीते हैं? देखें डीएम ने क्या दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2022 12:30 IST

महाराष्ट्र के मंत्री सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी। वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं इस वीडियो को सचिन सावंत ने ट्वीट कर मंत्री पर निशाना साधा है। 

बीडः हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को बीड के जिला अधिकारी राधाबिनोद शर्मा से कथित तौर पर यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि ''क्या वह शराब पीते हैं''। सत्तार ने यह कथित टिप्पणी अक्टूबर में अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के दौरे के दौरान की थी।

बृहस्पतिवार को सामने आए वीडियो में मंत्री जिलाधिकारी शर्मा, जिला के अन्य अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों के साथ एक हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वहां सभी को चाय परोसने के दौरान, शर्मा चाय पीने से मना कर देते हैं। तभी, सत्तार को कथित तौर पर जिलाधिकारी से पूछते हुए सुना जा सकता है, ''क्या आप शराब पीते हैं?''  सत्तार के पूछने पर जिलाधिकारी भी चुप नहीं रहते हैं, उनको जवाब देते हैं। राधाबिनोद कहते हैं-  कभी-कभी वह थोड़ा-बहुत लेते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं इस वीडियो को सचिन सावंत ने ट्वीट कर मंत्री पर निशाना साधा है। अब्दुल सत्तार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  भारी वर्षा निरीक्षण दौरा या शराब की भठ्ठी निरीक्षण यात्रा? यह सवाल सचिन सावंत ने भी अपने ट्वीट में उठाया है। इसके साथ ही सचिन सावंत ने एक कविता भी ट्वीट की है। 

 

टॅग्स :महाराष्ट्रबीडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?