लाइव न्यूज़ :

Video: 'इतनी आग लग रही है तो घर में जाकर करो', दिल्ली मेट्रो में कपल की हरकतों को देख गुस्साई आंटी बोली

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2023 15:29 IST

दरअसल, वीडियो से यह समझा जा सकता है कि आंटियों को कपल की हरकत पसंद नहीं आईं, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देएक मिनट से ज्यादा समय का वीडियो काफी वायरल हो रहा हैइस वीडियो को ट्विटर पर घर के कलेश द्वारा शेयर किया गया हैवीडियो को अब तक करीब लाखों व्यूज मिल चुके हैं

Delhi Metro: अक्सर दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसे कई घटनाएं होती हैं जिनके वीडियो वायरल हो जाते हैं। ताजा वीडियो भी दिल्ली मेट्रो के अंदर का ही है, जिसमें दो आंटियों और एक कपल के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। दरअसल, वीडियो से यह समझा जा सकता है कि आंटियों को कपल की हरकत पसंद नहीं आईं, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। 

वायरल होने वाले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कपल सीट पर बैठी दो आंटियों से बहस कर रहे होते हैं। इस दौरान आंटी उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि वह मेट्रो में ऐसा न करें, जो भी करना है वह बाहर जाकर करें। इस बात पर भड़का युवक आंटियों से बहस करने लगा। वह चिल्लाकर कहने लगा कि हम कर क्या रहे हैं? 

आंटी कहने लगी कि पब्लिक प्लेस में ऐसा कुछ न करें, जिससे लोगों को असहज महसूस हो। इस पर लड़का और भी भड़कने लगा। फिर वह बोला कि हम कहीं पर भी करें। आप कौन होते हो? इस पर आंटियों को और गुस्सा आ गया। एक आंटी ने कहा, आपको शर्म होनी चाहिए। बड़े बदतमीज हो तुम लोग। आंटी ने कहा इतनी आग लग रही है तो घर में जाकर करो। 

एक मिनट से ज्यादा समय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग कपल्स पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई लोगों ने ऐसी हरकत देख आवाज उठाने वाली आंटियों पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर घर के कलेश द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक करीब लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो