लाइव न्यूज़ :

वीडियोः हैदराबाद में बीच सड़क बारिश के पानी में बाइक संग बहा शख्स, ऐसे बची जान, कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2022 09:19 IST

हैदराबाद के बोराबंदा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। क्षेत्र के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए वहीं लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था।बुधवार हैदराबाद के कई इलाकों में भारी बारिश हुई जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।हैदराबाद के कई इलाको में सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।

तेलंगाना: हैदराबाद में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव देखा गया। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक वीडियो आया है जिसमें एक शख्स बारिश के पानी में अपनी बाइक के साथ सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।

 वीडियो में सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। पानी की तेज धाराएं सड़कों पर देखी जा सकती हैं। इस दौरान एक शख्स सड़क को पार करने की कोशिश करता है जिसमें वह गिर जाता है और फिर बाइक के साथ बहने लगता है। हालांकि थोड़ी ही देर में एक अन्य व्यक्ति उसे खींच लेता है लेकिन बाइक पानी की तेज धारा में बह जाती है। 

हैदराबाद के बोराबंदा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। क्षेत्र के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए वहीं लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि देश के बाकी हिस्सों की तरह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी थी और येलो अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश हुई जिसने पारा नीचे ला दिया और लोगों को सर्दी जैसा अनुभव हुआ। बुधवार को, शहर में धुंध की एक मोटी परत जम गई, जिसे भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लंबे समय तक बारिश का परिणाम बताया।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक देश के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश की मुख्य वजह ‘‘आंधी-तूफान’’ था और यह अध्ययन का विषय है कि इस परिस्थिति का निर्माण जलवायु परिवर्तन या फिर किसी अन्य कारणों से हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के एस होसालिकर का कहना है कि देश के कई हिस्सों में अब भी मॉनसून की विदाई नहीं हुई है और आज की तारीख में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में विदाई के अनुकूल स्थितियां बनेंगी।  सर्वोच्च रिकार्ड है।

टॅग्स :हैदराबादवायरल वीडियोबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी