लाइव न्यूज़ :

दे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2025 12:32 IST

शीशे से बने एप्पल स्टोर के बाहर दर्जनों लोग एक भरे हुए डिब्बे में सार्डिन की तरह ठूँसे हुए दिखाई दे रहे हैं, और हर कोई एक-दूसरे को थप्पड़ और मार रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनए आईफोन 17 के नए वेरिएंट खरीदने के लिए खरीदारों और तकनीक प्रेमियों के बीच मारपीट हो गई।वीडियो में लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति को वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी झड़प स्थल से घसीटते हुए भी दिखाया गया है।सुरक्षा गार्ड अपनी लाठी उठाए हुए दिखाई देता है, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकता।

मुंबईः आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही इस फोन को खरीदने के लिए शुक्रवार सुबह यहां एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार सुबह मुंबई के बांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एप्पल स्टोर में नए आईफोन 17 के नए वेरिएंट खरीदने के लिए खरीदारों और तकनीक प्रेमियों के बीच मारपीट हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, शीशे से बने एप्पल स्टोर के बाहर दर्जनों लोग एक भरे हुए डिब्बे में सार्डिन की तरह ठूँसे हुए दिखाई दे रहे हैं, और हर कोई एक-दूसरे को थप्पड़ और मार रहा है।

वीडियो में लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति को वर्दीधारी सुरक्षाकर्मी झड़प स्थल से घसीटते हुए भी दिखाया गया है। वह एक व्यक्ति को मारने की कोशिश करता है, लेकिन दूसरा उसे घसीटकर ले जाता है। वीडियो में, सफेद शर्ट पहने एक अन्य खरीदार हस्तक्षेप करता है और हमलावर को रोके रखते हुए गार्ड का हालचाल पूछता है। सुरक्षा गार्ड अपनी लाठी उठाए हुए दिखाई देता है, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकता।

आईफोन 17 खरीदने के लिए बेंगलुरु में सुबह ग्राहकों की उमड़ी भीड़

जोश से भरे ग्राहक 'मॉल ऑफ एशिया' में हाल में खुले एप्पल हेब्बल स्टोर के बाहर सुबह से ही कतार में लग गए और नए पेश हुए एप्पल 17 के साथ ही एप्पल वॉच और एयरपॉड्स भी खरीदे। आईफोन 17 खरीदने वाले एक ग्राहक मोहम्मद सुहैल ने पीटीआई वीडियोज को बताया, ''बेंगलुरु में स्टोर होना अच्छा लगा।''

उन्होंने कहा, ''हम बहुत उत्साहित हैं। सेवा बहुत अच्छी है... मैं पिछले कुछ सालों से शुरुआती खरीदार रहा हूं। हम पिछले हफ्ते से इंतजार कर रहे हैं। हमने चार फोन बुक किए हैं, और यह मॉडल पिछले तीन मॉडलों की तुलना में बेहतर है।'' एप्पल ने दो सितंबर को बेंगलुरु में अपना पहला खुदरा स्टोर खोला था। यह स्टोर दक्षिण भारत में कंपनी का पहला और देश में तीसरा आउटलेट था।

टॅग्स :आइफोनमुंबईDelhi Assemblyबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो