लाइव न्यूज़ :

Video: एकनाथ शिंदे के सीएम बनने की खबर मिलते ही बागी नेताओं ने टेबल पर चढ़कर किया जमकर डांस, लगाए समर्थन में नारे

By आजाद खान | Updated: June 30, 2022 18:52 IST

आपको बता दें कि जब भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को यह घोषणा की है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद से शिवसेना के बागी नेताओं ने खुशी मनाना शुरू कर दिया था। उनके इस जश्न के कई वीडियो भी वायरल हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के अलगे सीएम का एलान किया है। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि राज्य के अगले सीएम एकनाथ शिंदे होंगे। यह खबर मिलते ही गोवा में मौजूद शिवसेना के बागी नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

Maharashtra: एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र के अगले सीएम बनेंगे, इस बात की खबर मिलते ही गोवा में मौजूद शिवसेना के बागी नेताओं ने खुशी मनाना शुरू कर दिया है। इन नेताओं के खुशी मनाने के कई वीडियो सामने आए है जिसमें वे गाने पर डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि ये खबर मिलते ही वो लोग शोर मचाने लगते है और आपस में सभी को बधाई देने लगते है। इस घटना से जुड़ा एक और वीडियो जारी हुआ है जिसमें इस एलान के बाद एकनाथ शिंदे ने बागी नेताओं को वीडियो कॉल कर सबसे बात भी की है। 

नेताओं ने ऐसे मनाया जश्न

वीडियो के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के सीएम बनने की खबर पाते ही बागी नेता झूमने लगे और सबको बधाई देने लगे। इसके बाद वीडियो में उन्हें फिल्मी गाने पर नाचते हुए देखा गया है। यही नहीं वे खुशी से टेबल पर चढ़ गए और जमकर उस पर नाचते हुए दिखाई दे रहे है। एक और वीडियो में यह देखा गया है कि एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉल पर होटल में मौजूद सभी बागी नेताओं से बात भी की है। 

जब एकनाथ शिंदे इन नेताओं से बात कर रहे थे तब उनके समर्थन में इन नेताओं ने नारे भी लगाए है। वीडियो में यह सुना गया है कि वे उन्हें आगे बढ़ने की बात कहते हुए नारा लगा रहे है और उनका साथ देने के लिए वे पीछे है, ऐसा वे नारे लगा रहे है।  

भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने क्या एलान किया 

चौंकाने वाले घटनाक्रम के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को यह घोषणा की है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। फड़नवीस और शिंदे की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की गई है। हालांकि, तब तक कयास लगाये जा रहे थे कि एकनाथ के नेतृत्व वाले बागी शिवसेना विधायकों के समर्थन से फड़नवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फड़नवीस ने राजभवन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि शिंदे अकेले ही गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘फड़नवीस ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर मैं खरा उतरुंगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि भाजपा शिंदे गुट को अपना समर्थन देगी। भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ा दल है। 

टॅग्स :अजब गजबमहाराष्ट्रवायरल वीडियोगोवाशिव सेनाएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी