लाइव न्यूज़ :

Watch: मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने कैब ड्राइवर को जमकर पीटा, घटना का वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: April 1, 2023 20:18 IST

पीड़ित कैब ड्राइवर की शिकायत पर मारपीट के आरोप में मुंबई पुलिस ने कैब ड्राइवर के बयान के आधार पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि कैब ड्राइवर की पिटाई एयरपोर्ट की पार्किंग को लेकर हुई थी पीड़ित ड्राइवर की शिकायत के आधार पर मारपीट के आरोप में मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई:मुंबई एयरपोर्ट तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक कैब ड्राइवर को बुरी तरह पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कैब ड्राइवर की पिटाई एयरपोर्ट की पार्किंग को लेकर हुई थी। पहले सुरक्षाकर्मियों के साथ उसकी बहस हुई और फिर बहस मारपीट में बदल गई। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत के आधार पर मारपीट के आरोप में मुंबई पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुंबई हवाईअड्डे की पार्किंग में एक कैब ड्राइवर को पीटने के आरोप में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक देवन देवरे पार्किंग स्थल पर एक यात्री का इंतजार कर रहे थे, तभी हवाईअड्डे पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों से उसकी कहासुनी हुई और फिर बाद में निजी सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जमकर लात घूँसों से पिटाई कर दी।

एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि "कार का चालक देवन देवेरे पार्किंग में खड़े होकर यात्री का इंतजार कर रहा था कि तभी एक निजी महिला सुरक्षाकर्मी आ गई और कार की पार्किंग को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, विवाद हाथापाई में बदल गया।" इसके बाद, मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर मौजूद अन्य निजी सुरक्षाकर्मियों ने गुस्से में चालक को लात मारना शुरू कर दिया, जिससे कार चालक को चोटें आईं।

सहार पुलिस ने कार चालक के बयान के आधार पर गणेश मोहिते, मोहन धोत्रे, किशोर, अनिल ठाकुर, सागर और फातिमा तुले नाम के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी