लाइव न्यूज़ :

वीडियो: लाइव कार्यक्रम के दौरान मंच पर रोने लगी भोजपुरी गायिका, एंकर की ओर से बीच में रोकने पर हुआ था विवाद, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2023 13:52 IST

बिहार में हर साल आयोजित होने वाले 'थावे महोत्सव' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह को मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए बीच में ही रोक दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'थावे महोत्सव-2023' का वाकया, गायिका प्रियंका सिंह को प्रस्तुति के बीच में एकंर ने रोका।प्रियंका सिंह से माइक भी छिना गया, इस पर उन्होंने नाखुशी जताई और रोने लगीं।

पटना: भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक लाइव कार्यक्रम के दौरान मंच पर रोती नजर आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका सिंह अपना परफॉर्मेंस दे रही थीं, इसी दौरान कार्यक्रम की एंकरिंग कर रही रूपम त्रिविक्रम ने उन्हें रोक दिया। पूरा वाकया बिहार में 'थावे महोत्वस-2023' का है। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका सिंह को बीच में रोकने के बाद उनसे माइक भी छीनने की कोशिश की गई। इसी दौरान वे रोने लगीं और इस तरह के कृत्य को कलाकारों का अपमान बताया।

मंच पर भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह के साथ क्या हुआ?

सामने आई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान एंकर ने बीच में प्रियंका सिंह को टोका और कहा कि उनके पास समय कम है। हालांकि, गायिका ने इस तरह के असभ्य व्यवहार का विरोध किया और कहा कि उन्हें कुछ कहना है, इसलिए दो मिनट दिया जाए। हालांकि उनकी इस बात को भी अनसुना कर दिया गया और एंकर ने तत्काल मंच पर एक गणमान्य शख्स को गायिका के सम्मान के लिए को बुलाने की घोषणा कर दी। 

इस बीच एक और शख्स मंच पर चढ़ा और प्रियंका सिंह से माइक लेते हुए कहा- 'आप छोड़ दीजिए।' प्रियंका ने इस पर माइक वापस खींचा और कहा, 'यह ठीक नहीं है, मेरे साथ सही नहीं हुआ।'

इसके बाद प्रियंका सिंह ने रूंधे हुए गले से कहा, 'मैं गाने के लिए नहीं मर रही हूं। बहुत सारा मंच है मेरे पास गाने के लिए। आपने मुझे यहां परफॉर्म करने के लिए बुलाया था, इसलिए आप मेरा इस तरह अपमान नहीं कर सकते। जिला प्रशासन गलत है। थावे फेस्टिवल में मेरा बहुत बुरा अनुभव रहा। इसका न्याय थावे वाली मां करेंगी।'

बता दें कि 'थावे महोत्सव' बिहार के गोपालगंज जिले में हर साल आयोजित किया जाता है। इस उत्सव का आयोजन इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से किया जाता है। इस क्षेत्र का मुख्य आकर्षण मशहूर थावे देवी मंदिर है। इस मंदिर में पूजा-पाठ दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु हर साल यहां पहुंचते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'