लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बाइक पर युवक-युवती कर रहे थे 'रोमांटिक स्टंट', जशपुर पुलिस ने पकड़ा और थमाया चालान

By आकाश चौरसिया | Updated: May 12, 2024 17:33 IST

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां प्रेमी ने प्रेमिका को गाड़ी की पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर रोमांटिक स्टंट किया, लेकिन पीछे से पुलिस अधीक्षक ने पहले तो पकड़ा। फिर पुलिस को बुलाकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका ने प्रेमी से रखी ऐसी शर्तफिर क्या था प्रेमी ने भी भर दी हामी और कर दिया रोमांटिक स्टंटइसके बाद आए पुलिस ने रोककर कार्रवाई की

रायपुर: झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले युवक-युवती छत्तीसगढ़ के जशपुर में कुनकुरी के पास पड़ने वाले मयाली डेम घूमने आए थे। जहां, लौटते समय प्रेमिका ने प्रेमी को कहा कि फिल्मी अंदाज में पेट्रोल टंकी पर बैठकर स्टंट करे। इतने में जशपुर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह अपने रूटीन दौरे पर कुनकुरी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। तभी उनकी नजर इन पर पड़ी और फिर पुलिस को बुलाकर इनपर कार्रवाई करने को कहा।

हुआ ये कि कटनी-गुमला नेशनल हाईवे से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से होते हुए वापस कपल झारखंड (रायपुर से धनबाद तक है हाईवे का विस्तार ) की ओर लौट रहे थे। लेकिन, इतनी देर में प्रेमिका ने हाईवे पर प्रेमी से रोमांटिक स्टंट करने के लिए कहा और फिर क्या था प्रेमी ने भी जोश में वैसा ही कर दिया। उसे क्या मालूम पीछे से जशपुर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी आ रही है। लेकिन पीछे से आए अधीक्षक ने गाड़ी रुकवाकर पुलिस को बुलाया और कार्रवाई करने का आदेश दिया।  

और फिर मौके पर आई कुनकुरी थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी स्टंटबाजी करने के कारण दोनों युवक-युवती को थाने ले गए। जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पांच सौ रुपये का जुर्माना कर समझाइश दी गई है। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों, पुलिस चौकियों में पहले से ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Raipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो