लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कवि को आया मंच पर हार्ट-अटैक, अचानक से गिर पड़े, वीडियो हुआ वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: January 29, 2024 13:03 IST

उत्तराखंड से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कवि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट-अटैक के आने से वो अचानक से गिर पड़े। कवि पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में कविता गा रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो गिर गए। 

Open in App
ठळक मुद्देपरफॉर्मेंस के दौरान कवि को आया हार्ट-अटैकफिर, मौजूद मंच पर उपस्थित सभी लोग आसपास में लेकर पहुंचेअब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है

नई दिल्ली: उत्तराखंड से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कवि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट-अटैक के आने से अचानक से गिर पड़े। कवि पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में कविता गा रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो गिर गए। 

यह घटना कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना वहां की है जब एक यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में बहुत सारे लोग एकत्रित थे। हुआ यूं कि वो कविता कर रहे थे और अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। 

यह वाक्या रविवार (28 जनवरी) को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हुई। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के वीर जवानों को समर्पित था। अवसर तब दुखद हो गया जब वह कवि दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए। कविता पाठ करते समय मंच पर गिर जाने के बाद मंच पर मौजूद लोग और गणमान्य लोग उनकी ओर दौड़ पड़े। ऐसी खबर है कि उनको पास के एक अस्पताल में ले जाया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया।

बढ़ते मामले बने रहे हैं चिंता का विषयदेश भर में दिल के दौरे से लोगों की जान जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के भिवानी से सामने आई जहां एक व्यक्ति को रामलीला के दौरान हनुमान का अभिनय करते समय दिल का दौरा पड़ा और वह मंच पर ही गिर पड़ा। शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। 

एक अन्य घटना में, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कड़ाके की ठंड के दौरान कार धोते समय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। दूसरी घटना अमरोहा से भी सामने आई, जहां मोबाइल फोन पर कार्टून देखते समय एक पांच साल के छात्र की मौत हो गई।

टॅग्स :Dehradun District MagistrateViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?