लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर फर्राटे से चलती दिखी कार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 10:43 IST

गौरतलब है कि कार चलाने वाले शख्स की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो अपने इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बना रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शख्स ने रील बनाने के लिए प्लेटफॉर्म पर चलाई कार वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने प्लेटफॉर्म पर बेखौफ होकर कार चलाई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन पर कार चलाने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और फौरन मामले की जांच शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए जल्द ही पुलिस ने कार चालक की पहचान कर ली।

गौरतलब है कि कार चलाने वाले शख्स की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो अपने इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बना रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स प्लेटफॉर्म पर विपरीत दिशा में कार को चला रहे हैं जिससे यात्रियों का जान को बड़ा खतरा है। 

मामले में प्रशासन ने दिया कड़ी कार्रवाई का आदेश 

सोशल मीडिया पर इस तरह रेलवे स्टेशन पर कार चलाने का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने वीडियो पर कई तरह से कमेंट्स किए। लोगों ने आगरा प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं, दूसरी ओर मामले का संज्ञान लेते हुए आगरा डिविजन की मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि, घटना 8 मार्च रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। सुरक्षा में चूक के कारण ऐसा हुआ है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है।" 

प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में सुनीश कुमार नाम के शख्स की पहचान कर ली गई है, जिसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत धारा 159 और 147 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में रेलवे के जो कर्मचारी भी शामिल है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेशकारवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो