लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के एक स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचा छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार; टिक टॉक पर हिंसक वीडियो की वजह से पूरे देश में एलर्ट पर हैं शिक्षण संस्थाएं 

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 16:27 IST

टिक टॉक की ओर से बताया गया कि "वह इस तरह के वीडियो की जांच कर रहा है, जिनमें छात्र स्कूल में बंदूक ले जाकर इसका शूट करते हैं और कभी-कभी सच में गोलीबारी कर देते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देछात्र के बैग में बंदूक के साथ कारतूस भी मिले।नाबालिग होने से उसकी पहचान नहीं बताई गई।अमेरिका में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं।

जरा हटके: अमेरिका के यूटा के साल्ट लेक सिटी में शुक्रवार को एक छात्र बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया। इसका पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह टिक टॉक में सक्रिय रहता है और उसी से प्रेरित लगता है। पुलिस के मुताबिक उसे ईस्ट हाई स्कूल के एक छात्र के बंदूक ले जाने की सूचना मिली थी। स्कूल पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके बैग में बंदूक के साथ कारतूस भी मिले।

अन्य छात्रों के माता-पिता को दी गई है सूचना

छात्र को साल्ट लेक सिटी डिटेंशन सेंटर ले जाया गया, जहां उसको जज के सामने पेश किया जाएगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं बताई गई है। छात्र की इस हरकत से स्कूल प्रशासन परेशान है। उन्होंने अन्य छात्रों के माता-पिता को को भी इसके संभावित खतरे के बारे में सूचना देकर सतर्क कर दिया।

पूरे अमेरिका में हैं स्कूल अलर्ट पर

सूचना के बाद शुक्रवार को पूरे अमेरिका में स्कूल अलर्ट पर हैं, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई वारदात हुई नहीं है, लेकिन इस तरह की घटनाएं पहले जरूर हुई हैं। इसकी वजह से कुछ स्कूलों ने माता-पिता को चेतावनी भेजी और सुरक्षा बढ़ा दी। कई जिलों ने भी डे-क्लासेज रद्द कर दीं।

टिक टॉक ने जारी किया बयान

इस बारे में टिक टॉक की ओर से बताया गया कि "वह इस तरह के वीडियो की जांच कर रहा है, जिनमें छात्र स्कूल में बंदूक ले जाकर इसका शूट करते हैं और कभी-कभी सच में गोलीबारी कर देते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर हमें अपने मंच पर हिंसा को बढ़ावा देते हुए मिला तो वे वे इसे हटा देंगे और कानून एजेंसियों को रिपोर्ट करेंगे।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोUSAटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो