लाइव न्यूज़ :

साउथ कोरियन वेब सीरिज स्क्विड गेम पर यूपी पुलिस ने शेयर किया मजेदार मीम्स , पब्लिक को पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 13, 2021 20:32 IST

सोशल मीडिया पर स्क्विड गेम काफी लोकप्रिय हो रहा है । इस साउथ कोरियन गेम का एक मजेदार मीम अब यूपी पुलिस ने शेयर किया है । यह सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देस्क्विड गेम पर यूपी पुलिस ने शेयर किया मजेदार मीम्सलोगों को सिखाया ट्रैफिक नियम का अनुसरण करना लोगों ने कहा - ये स्क्विड गेम का सबसे मजेदार मीम है

लखनऊ :  सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट के मामले में आम लोग ही नहीं बल्कि तमाम राज्यों की पुलिस भी आगे हैं । ऐसे हम सभी जानते हैं कि अभी साउथ कोर‍ियन वेब सीरीज  स्क्विड गेम  चर्चा में बनी हुई है । इस वेब सीरीज का क्रेज न केवल लोगों में है बल्कि सरकारी कर्मचारियों में काफी देखा जा रहा है ।  स्क्विड गेम को लेकर इंटरनेट पर भी काफी मीम्स देखने को मिल रहे हैं, कुछ मीम्स ऐसे भी हैं जो बेहद ही मजेदार है । अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी  स्क्विड गेम पर बने मीम का शानदार इस्तेमाल किया है । 

अब उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरीज से रेड लाइट-ग्रीन लाइट गेम की फोटो शेयर की है, जिसको लेकर उन्होंने सभी को ट्रैफ‍िक नियमों का पालन करने की सलाह दी है । यूपी पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘रेड लाइट या ग्रीन लाइट, अपना हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं…ट्रैफ‍िक रूल्स को चुनौती ना दें ।’

अब यूपी पुलिस का  ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही  लोग इस पोस्ट पर ढेरों रिएक्शन भी दे रहे हैं । आप सभी को बता दें इसके अलावा यूपी पुलिस ने एक और मीम शेयर किया है । ये मीम मैन विद द अंब्रेला गेम का है । इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- UP 112- हमारा इमरजेंसी हेल्पलाइन जो कि किसी भी मुसीबत का कम से कम समय में हल निकाल सकती है । ये दोनों पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर शेयर किए गए हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी