लाइव न्यूज़ :

''मारूंगा जूता-जूता'' ये कहते हुए जब थाने में पुलिस ने सेना के अधिकारी को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 18, 2019 14:15 IST

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए  रिटायर्ड जवान ने बताया कि उसका नाम भीमराव है। भीमराव का बेटा करवाचौथ के दिन बाजार आया था। सड़क पर रखी गाड़ी ने इसे सीज कर थाने ले आई थी। जिसको लेकर पूरा विवाद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पुलिस और रिटायर्ड जवान ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।किसी ने इस पूरे झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद ये वायरल हो गई है। 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और सेना के अधिकारी के एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मऊ जिले के सारहु पुलिस चौकी का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस वाला शख्स को थप्पड़ मारात दिखाई देता है। उसके बाद सामने वाला शख्स भी दरोगा को थप्पड़ मारता है और फिर दोनों झड़प होती है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दरोगा ने जिस शख्स को थप्पड़ मारा है वो भारतीय सेना का रिटायर्ड जवान है। 

पुलिस वाले का नाम दल प्रताप सिंह बताया जा रहा है। वायरल वीडियो से पता चलता है कि दोनों के बीच में विवाद किसी गाड़ी की चाभी को लेकर हुई है। रिटायर्ड जवान इस बात से गुस्से में था कि उसकी गाड़ी थाने क्यों उठाकर लाई गई है।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए  रिटायर्ड जवान ने बताया कि उसका नाम भीमराव है। भीमराव का बेटा करवाचौथ के दिन बाजार आया था। सड़क पर रखी गाड़ी ने इसे सीज कर थाने ले आई थी। रिटायर्ड जवान ने दावा किया है कि जब उसका बेटा राहुल थाने में गाड़ी के लिए पूछताछ करने गया तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया था।  

बेटे ने जब रिटायर्ड जवान को ये बात बताई तो वह गुस्से में थाने पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। किसी ने इस पूरे झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। जिसके बाद ये वायरल हो गई है। 

इस मामले में पुलिस और रिटायर्ड जवान ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'